{"_id":"66b072d31bb00fcbe802b102","slug":"himanshu-bhau-gang-member-arrested-in-sonipat-pistol-recovered-from-accused-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, आरोपी के पास से तमंचा बरामद; गाड़ी पर लगी मिली जाली नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, आरोपी के पास से तमंचा बरामद; गाड़ी पर लगी मिली जाली नंबर प्लेट
Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
सार
आरोपी युवक ने अपनी पहचान अंकित उर्फ चोटीवाला के रूप में दी। उसने बताया कि वह विदेश में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ व साहिल रिटौली गैंग का सदस्य है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में एसटीएफ टीम ने गांव कुमासपुर स्थित देवीलाल पार्क के बाहर से हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गे को तमंचे व चोरी की ब्रेजा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव कुलासी निवासी अंकित उर्फ चोटीवाला के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ सोनीपत में नियुक्त हवलदार प्रदीप कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्होंने देखा कि एक युवक ने ब्रेजा गाड़ी को ताऊ देवीलाल पार्क के सामने सर्विस रोड पर खड़ा कर रखा है। वह संदिग्ध अवस्था में बैठा था। पुलिस को देखकर वह युवक उठा और गाड़ी में सवार होकर जाने की कोशिश करने लगा। जिस पर शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
युवक ने अपनी पहचान अंकित उर्फ चोटीवाला के रूप में दी। उसने बताया कि वह विदेश में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ व साहिल रिटौली गैंग का सदस्य है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देखा कि गाड़ी पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने चेसिस नंबर की जांच की तो गाड़ी की नंबर प्लेट अलग थी। जांच करने गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगी मिली। गाड़ी के मालिक की पहचान पश्चिम दिल्ली के रमेश नगर निवासी दीपक चोपड़ा के रूप में हुई। उन्होंने दिल्ली के हरिनगर थाना में गाड़ी के चोरी होने का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन