फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Himachal Express canceled from today till 4th May, Netaji Express will not come on 2nd and 3rd May

Sonipat News: हिमाचल एक्सप्रेस आज से 4 मई तक रद्द, नेताजी एक्सप्रेस 2 व 3 मई को नहीं आएगी

Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal Express canceled from today till 4th May, Netaji Express will not come on 2nd and 3rd May
सोनीपत। नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे की ओर से दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर कई घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है जिससे सोनीपत स्टेशन पर रूककर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली से दौलतपुर चौक जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस (14053) 30 अप्रैल 1, 2 व 3 मई को रद्द रहेगी। वहीं दौलतपुर चौक से दिल्ली आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस (14054) 1, 2, 3, 4 मई को रद्द रहेगी। 30 अप्रैल को आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) को वाया जाखल, धुरी, लुधियाना चलाया जाएगा। 1 मई को झेलम एक्सप्रेस (11077) को वाया जाखल, धुरी, लुधियाना चलाया जाएगा। 2 व 3 मई को नेताजी एक्सप्रेस (12312) को वाया अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी खुर्जा के रास्ते चलाया जाएगा। यह गाड़ियां सोनीपत स्टेशन पर नहीं आएंगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल व एक मई को ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को रास्ते में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी। 30 अप्रैल को अमृतसर एक्सप्रेस (11057) को रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाई जाएगी। 1 मई को मालवा एक्सप्रेस (12919) को रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी। 2 व 3 मई को मूरी एक्सप्रेस (18310) को रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी। दूसरी ओर कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04178) और कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04406) को 2 व 3 मई को पानीपत से पुरानी दिल्ली चलाई जाएगी। हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04405) 1 व 2 मई को पानीपत तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed