फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Higher officials could not convince Patwaris and lawmen, strike will continue till 31st

Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो को नहीं मना पाए उच्चाधिकारी, 31 तक हड़ताल रहेगी जारी

Mon, 29 Jan 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Higher officials could not convince Patwaris and lawmen, strike will continue till 31st
फोटो 06. सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर मौजूद पटवारी व कानूनगो। संवा
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सरकार से खफा पटवारी व कानूनगो 3 जनवरी से हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। चंडीगढ़ में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। इस दौरान उच्चाधिकारी पटवारियों व कानूनगो को नहीं मना पाए।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से सन्नी दहिया ने बताया कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। 31 जनवरी तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर हैं। इसी तरह प्रदेशभर में सभी पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के चलते आम आदमी परेशान हैं। लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल समेत कई काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वार्ता के लिए सोमवार को चंडीगढ़ बुलाया था। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ ही वार्ता बेनतीजा रही। इसके वित्त आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया, लेकिन वहां भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके चलते सभी पटवारी व कानूनगो में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो हड़ताल 31 जनवरी तक जारी रहेगी। 1 फरवरी शुरू की जाने वाली फसल गिरदावरी के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। हड़ताल की वजह से तहसील कार्यालयों में सोमवार को 83 रजिस्ट्री हो सकी। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से पटवारियों व काननूगो को बरगलाया जा रहा है। 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री ने वार्ता कर उनका पे ग्रेड 3200 करने का वादा करते हुए 10 दिन की हड़ताल समाप्त करवाई थी। उसके बाद भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। उनको पहले की तरह 2400 रुपये पे ग्रेड मिल रहा है। धरना स्थल पर एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।

फोटो 06. सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर मौजूद पटवारी व कानूनगो। संवा

फोटो 06. सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर मौजूद पटवारी व कानूनगो। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed