फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   High alert in Sonipat over 'March to Delhi': Strict barricading from Haldana to Kundli traffic slowed by checks.

दिल्ली कूच पर सोनीपत में हाई अलर्ट: हल्दाना से कुंडली तक कड़ी नाकेबंदी, जांच से थमी रफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
High alert in Sonipat over 'March to Delhi': Strict barricading from Haldana to Kundli traffic slowed by checks.
फोटो : सोनीपत से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए ​भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए मंगलवार को जिले की दिल्ली सीमाएं सुरक्षा घेरे में रहीं। हल्दाना बॉर्डर, भिगान टोल प्लाजा, कुंडली बॉर्डर और औचंदी सीमा पर पुलिस ने बहुस्तरीय बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कुंडली बॉर्डर पर करीब चार किलोमीटर और भिगान टोल प्लाजा पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शाम करीब पांच बजे बैरिकेड हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए सोमवार रात से ही सीमाओं पर तैनाती बढ़ा दी थी। मंगलवार सुबह कुंडली बॉर्डर पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। सुबह साढ़े आठ बजे नेशनल हाईवे पर तीन स्तर की बैरिकेडिंग कर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक लेन खुली रखी गई। हर वाहन की जांच के बाद ही उसे आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर सहायक पुलिस आयुक्त मलकीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम निगरानी करती रही। पुलिस की नजर संभावित प्रदर्शनकारियों पर भी रही। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल बदले हुए हुलिये में दिल्ली सीमा तक पहुंच गए। वहीं, महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहीं कांग्रेस नेता नीलम बाल्याण को भी पुलिस ने सीमा पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने दी राहत
दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आयुक्त ममता सिंह स्वयं कुंडली बॉर्डर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात का दबाव बढ़ने पर उनके निर्देश पर एक अतिरिक्त लेन खोल दी गई। इसके बाद वाहनों की आवाजाही में कुछ तेजी आई, हालांकि दोपहर तक लोगों को जाम से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। सामान्य दिनों में पांच मिनट में पार होने वाला कुंडली बॉर्डर मंगलवार को 30 से 45 मिनट में पार हो सका।

हल्दाना बॉर्डर पर 10 लेयर का सुरक्षा घेरा
गन्नौर क्षेत्र में हल्दाना बॉर्डर और भिगान टोल प्लाजा पर भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी रही। हल्दाना बॉर्डर पर 10 लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया जबकि भिगान टोल प्लाजा पर तीन स्तर की बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। यहां करीब 100 पुलिसकर्मी, 50 रिजर्व जवान और कमांडो दस्ता भी तैनात रहा। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने दोनों स्थानों का दौरा कर अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मुरथल के सहायक पुलिस आयुक्त ऋषिकांत ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी गई।
खरखौदा में रही चौकसी
खरखौदा क्षेत्र में भी दिल्ली जाने वाले मार्गों पर पुलिस की चौकसी दिखाई दी। औचंदी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जबकि दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर खरखौदा पुलिस ने मोर्चा संभाला। भठगांव निवासी किसान नेता ईश्वर सिंह दहिया को एहतियातन पहले उनके घर पर नजरबंद किया गया और बाद में पुलिस अपने साथ ले गई। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
शाम को मिली राहत
शाम ढलने के साथ पुलिस ने धीरे-धीरे बैरिकेड हटाने शुरू किए। शाम करीब पांच बजे के बाद दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात सामान्य होने लगा। पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस और प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी, जबकि हजारों वाहन चालकों को लंबी जांच और जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जाकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें जगह-जगह रोककर हिरासत में लिया गया।
कुंडली बॉर्डर पर दिनभर ऐसे बदले हालात
सुबह 8 बजे से पुलिस का कड़ा पहरा शुरू।
साढ़े 8 बजे तीन लेयर में पत्थर और बैरिकेड लगाए गए।
दिल्ली की ओर केवल एक लेन से वाहनों की आवाजाही।
कुंडली पर करीब चार और भिगान टोल पर तीन किलोमीटर लंबा जाम।
दोपहर 12 बजे पुलिस आयुक्त ममता सिंह मौके पर पहुंची।
अतिरिक्त लेन खुलने से यातायात को आंशिक राहत मिली।
शाम करीब 5 बजे बैरिकेड हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
वर्जन
एनएच-44 पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए। प्रत्येक वाहन की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। दिल्ली में कोई संदिग्ध न जा सके, इसके लिए जांच की गई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी सुरक्षा पहले से कड़ी की गई है।

मलकीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त राई

फोटो : सोनीपत से दिल्ली  जाने वाले किसानों को रोकने के लिए भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड

फोटो : सोनीपत से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड

फोटो : सोनीपत से दिल्ली  जाने वाले किसानों को रोकने के लिए भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड

फोटो : सोनीपत से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड

फोटो : सोनीपत से दिल्ली  जाने वाले किसानों को रोकने के लिए भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड

फोटो : सोनीपत से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए भिगान चौक के पास क्रेन से जीटी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article