फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hi-tech traffic signals: Red, yellow, and green lights are out, causing traffic jams

हाईटेक ट्रैफिक सिग्नल : लाल, पीली, हरी बत्ती हुई बंद, जाम कर रहा बेदम

Sun, 12 Oct 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech traffic signals: Red, yellow, and green lights are out, causing traffic jams
फोटो :01: सोनीपत के महाराणा प्रताप चौक के पास बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद
सोनीपत। वाहन चालकों को बेहतर सुविधा देते हुए लगाए गए हाईटेक ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं हादसों का भी भय बना रहता है।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ऑनलाइन कंट्रोल होने वाले ट्रैफिक सिग्नल लगवाए थे। अधिकारियों ने दावा किया था कि हाईटेक ट्रैफिक सिग्नल लगने से शहर में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही हादसों का भी खतरा नहीं रहेगा। शहर में अब ट्रैफिक लाइट बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नलों की यह है स्थिति
शहर के ककरोई चौक, गुरुद्वारा कट, सीआईए चौक, ताऊ देवीलाल चौक, महाराणा प्रताप चौक, ट्रक यूनियन बाइपास, आईटीआई चौक व कालूपुर चुंगी पर लगी ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के कारण यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की भी जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड की लाइट भी पड़ी है बंद
नेशनल हाईवे के बहालगढ़ चौक पर भी ट्रैफिक लाइट लगाई थी। हाईवे पर यातायात को नियंत्रित करने व हादसों को रोकने के लिए लगाई लाइट अब बंद पड़ी है।

ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का दोबारा टेंडर लगाया गया है। 15 अक्तूबर को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर के प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी करके ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इन लाइटों की मॉनिटरिंग पुलिस विभाग की ओर से की जाएगी। इसके लिए एसीपी (ट्रैफिक) के साथ बैठक करके मंत्रणा की जा चुकी है। - अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

फोटो :01: सोनीपत के महाराणा प्रताप चौक के पास बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद

फोटो :01: सोनीपत के महाराणा प्रताप चौक के पास बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed