{"_id":"678d57ea238ab8433b05b063","slug":"hgpc-elections-youth-cast-their-vote-for-the-first-time-some-reached-polling-booth-with-their-families-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131075-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचजीपीसी चुनाव : युवाओं ने पहली बार वोट डाला, कुछ परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचजीपीसी चुनाव : युवाओं ने पहली बार वोट डाला, कुछ परिवार के साथ पहुंचे मतदान केंद्र
Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटाे 29: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पत्नी के साथ अंगुली पर
सोनीपत। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचजीपीसी) के पहली बार हुए चुनाव में रविवार को पहली बार 1140 मतदाताओं ने वोट डाला। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार अपनी भूमिका का निर्वहन करने के बाद युवाओं के चेहरे खिल उठे। युवाओं ने कहा कि वह अपने पहले मत को गुरुघरों के हित में डालने आए हैं। काफी संख्या में लोग परिवार के साथ अपना वोट डालने के लिए मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। वोट डालने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में हर वर्ग ने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं, बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर गजब का जज्बा देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बुजुर्गों ने कहा कि जीत किसी भी प्रत्याशी की हो, लेकिन अपने वोट का हर बार सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।
युवा बोले .....
मैं अपना पहला वोट अपने पिता के साथ डालने आया हूं। मेरा पहले वोट का दिन हमारे लिए यादगार बन गया। गुरुघरों के हित में डालने के लिए बेहतर प्रत्याशी को वोट डाला है।
विज्ञापन
- जसकीरत सिंह, मॉडल टाउन
पूरे परिवार के साथ अपना पहला वोट डालने आई हूं। मताधिकार का अधिकार मुझे देश के संविधान ने दिया है। ऐसे में मेरा फर्ज बनता है कि मैं मतदान करूं। मैंने अपने फर्ज निभाया है।
- मनजोत कौर, ब्रह्म काॅलोनी
-- --
हमें सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। प्रदेश में पहली बार एचजीपीसी का चुनाव हुआ है। इसमें मैंने अपनी पत्नी को साथ लेकर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- शमशेर सिंह, सोनीपत