फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   heroine found in sonipat, nigerian, worth 9 crore, arrest

नाइजीरियन के फ्लैट से नौ करोड़ रुपये की हेरोइन लेकर भागे चार युवकों को सीआईए ने पकड़ा

Sun, 24 Jan 2021 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
heroine found in sonipat, nigerian, worth 9 crore, arrest
हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम व एसपी के साथ। - फोटो : अमर उजाला

सीआईए की टीम ने गांव दहिसरा के पास से गश्त के दौरान चार युवकों को 1 किलो 740 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के बवाना निवासी विकास उर्फ सोनी, ओल्ड डीसी रोड स्थित भगतपुरा निवासी संदीप बेदी, ब्रह्म कॉलोनी सोनीपत निवासी मुकदर उर्फ मॉडल व सेवली निवासी अरविंद के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली में एक नाइजीरियन के फ्लैट में दिल्ली पुलिस की रेड के दौरान यह हेरोइन लेकर भागे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि शुक्रवार शाम को सीआईए में नियुक्त एएसआई रमेश खत्री, मंदीप, एचसी अनिल, अजमेर, आशीष, निरंजन, राजेश, सिपाही सचिन व प्रवीन गांव जगदीशपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच पता लगा कि दिल्ली निवासी विकास, सोनीपत निवासी संदीप, अरविंद व मुकदर कार में दिल्ली की तरफ से मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने तुरंत दहिसरा गांव के पास जीरो प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। इसी बीच युवक दिल्ली की तरफ से कार में आए तो उन्हें रोक लिया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान विकास से 803 ग्राम, संदीप से 523 ग्राम, मुकद्दर से 394 ग्राम, अरविंद से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नाइजीरियन के फ्लैट पर रेड के बाद हेरोइन लेकर भाग निकले
गिरफ्तार आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डा के पास स्थित पोचनपुर में रह रहे नाइजीरियन के फ्लैट से हेरोइन लेकर भागे थे। उन्होंने बताया कि विकास का ननिहाल दिल्ली के पोचनपुर है।

वह अपने ननिहाल में मामा जयभगवान के पास रहकर ही कार व बैटरी मेकैनिक का करता था। सुनील भी उसके साथ बैटरी का काम करता था। वहीं अरविंद ट्रांसपोर्ट का काम करता था। वहीं मुकदर भी इनका साथी है।

विकास ने नाइजीरियन के फ्लैट में हेरोइन के पैकेट देखे थे। उसके फ्लैट पर दिल्ली पुलिस की रेड के बाद नाइजरियन फरार हुआ तो वह हेरोइन लेकर भाग निकले। अब वह उसे बेचने का षड्यंत्र रचे रहे थे। हालांकि जब वह सोनीपत पहुंचे तो पकड़े गए।

नाइजीरियन की तलाश में दबिश दे रही सीआईए

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब सीआईए की टीम नाइजीरियन की तलाश कर रही है। जिससे पता लगा कि सके वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई किया जाना था। हालांकि अभी नाइजीरियन फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता लग सकेगा कि उसने चारों आरोपियों को हेरोइन दी थी या यह खुद लेकर भागे हैं।

डेढ़ साल पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ी थी 50 किलो हेरोइन
सोनीपत के प्याऊमनियारी स्थित कोल्ड स्टोर से 23 जुलाई 2019 को दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मारकर करीब 50 किलो हेरोइन बरामद की थी। उस समय हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये बताई गई थी।

टीम ने कोल्ड स्टोर से दो अफगानी तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। वह कंधार से पाकिस्तान के रास्ते वाघा बार्डर से होते हुए भारत में आए थे। उनकी पहचान अफगान के कंधार के रहने वाले मोहम्मद अकबर (45) और हेलमंड के रहने वाले नेडा मोहम्मद (38) के रूप में हुई थी। दोनों कंधार से ड्राई फ्रूट की आड़ में हेरोइन लेकर पहुंचे थे।

35 किलो चरस व पांच किलो अफीम भी हो चुकी बरामद
सोनीपत में एसटीएफ हिसार की टीम ने गांव भावड़ निवासी विजय सिंह को जाखौली के पास केजीपी टोल प्लाजा के निकट से 2 अगस्त, 2020 को 35 किलो रस व 5 किलो अफीम सहित काबू किया था। आरोपी बोलेरो गाड़ी में रखकर मादक पदार्थ लेकर आ रहा था। मादक पदार्थ की यह खेप बिहार से लाई थी। वहां से इसे यूपी लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed