{"_id":"6963fe46062bf487aa0a99af","slug":"hemwati-nandan-bahuguna-memorial-committee-organised-bharat-kesari-dangal-on-the-occasion-of-swami-vivekananda-jayanti-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148061-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति ने कराया भारत केसरी दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति ने कराया भारत केसरी दंगल
Mon, 12 Jan 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति ने भारत केसरी दंगल कराया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और खरखौदा के विधायक पवन विशेष अतिथि थे।
बड़ौली ने कहा कि विदेशों से जीतकर आने वाले 50 प्रतिशत से ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी ही लाते हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री महीपाल ने कहा कि देश व राज्य की सरकारें हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
राज्य सरकार ने उत्तर भारत के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी सोनीपत के राई में की है। कुश्ती भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली खेल परंपरा है, जो युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और अनुशासन भी सिखाती है।
विज्ञापन
खरखौदा से आए विधायक पवन ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो खेल को हार-जीत के बजाय खेल की भावना से खेलता है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व गन्नौर के विधायक देवेंद्र कदियान ने आयोजकों को एक-एक लाख रुपये दिए। विधायक पवन खरखौदा ने अपने वेतनमान से 11 हजार रुपये दिए।
इस अवसर पर दमन एवं दीव के सांसद कमल पटेल, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री यूपी रीता बहुगुणा जोशी, एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सिंह सैनी, भारतीय कुश्ती संघ चेयरमैन (प्रोटोकॉल) देवेन्द्र शर्मा, आरटीआई आयोग हरियाणा आयुक्त कर्मवीर सैनी, पद्मश्री महावीर गुड्डू, कोच अतुल व सज्जन समेत प्रशासनिक अधिकारी, मणिकूट धाम के महंत हरिओम महाराज, पहलवान और खेलप्रेमी मौजूद रहे।