Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heavy stones become the cause of accidents

Sonipat News: एनएच-44 पर भारी पत्थर बने हादसों का कारण, एक सप्ताह में चार दुर्घटनाएं

Thu, 12 Nov 2026 08:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Heavy stones become the cause of accidents
फोटो :: सोनीपत में मुरथल के पास पत्थर के बैरिकेड से टकराए ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद
-सर्विस लेन के कट पर अचानक सामने आ रहे पत्थरों से वाहन चालक खो रहे नियंत्रण
विज्ञापन

-वीरवार सुबह मुरथल के पास ट्रक रेलिंग पर चढ़ा, मशीनों की मदद से हटाना पड़ा
-बहालगढ़ से मुरथल फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बने हुए हैं ऐसे अवरोधक
-रात में दूर से दिखाई नहीं देते पत्थर, तेज रफ्तार वाहनों के लिए बढ़ा खतरा
-ढाबा संचालकों ने एनएचएआई से अवरोधक हटाकर सुरक्षित इंतजाम करने की मांग की
-एनएचएआई ने कहा स्प्रिंग पोस्ट रोंदकर निकल जाते है वाहन चालक, कोहरे में हादसे रोकने को रखे जा रहे बैरिकेड
फोटो :24: सोनीपत में मुरथल के पास पत्थर के बैरिकेड से टकराए ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मुरथल के पास यातायात व्यवस्था वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्प्रिंग पोस्ट हटाकर सड़क पर लगाए जा रहे भारी पत्थर अब हादसों की वजह बन रहे हैं। पहलवान ढाबे के सामने सर्विस लेन की तरफ जाने वाले कट पर पहले स्प्रिंग पोस्ट लगाए गए थे, लेकिन इन्हें हटाकर वहां बड़े पत्थर रख दिए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बदलाव के बाद एक सप्ताह में चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वीरवार सुबह भी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक रेलिंग पर चढ़ गया। हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन को हटाने के लिए दो क्रेन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को वहां से हटाया जा सका। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। पहलवान ढाबे के सामने सर्विस लेन के कट पर पहले स्प्रिंग पोस्ट लगे हुए थे। इनकी खासियत थी कि वाहन की टक्कर लगने पर यह मुड़ जाते थे और बाद में फिर अपनी जगह पर आ जाते थे। स्थानीय निवासी राजेश, देवेंद्र, मोहित का कहना है कि इन्हें हटाकर भारी पत्थर रखे जाने से स्थिति बिगड़ गई है। कट से गुजरते समय वाहन चालकों को इन पत्थरों से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ना पड़ता है। इससे खासकर बड़े वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के पास भी रास्ते में बाधा
बहालगढ़ की ओर से मुरथल फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले रास्ते पर भी बड़े पत्थर रखे गए हैं। इनके कारण वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। कई बार चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। पीछे से आ रहे वाहन भी इस स्थिति में हादसे का शिकार हो सकते हैं। व्यस्त राजमार्ग पर इस तरह के अवरोधक यातायात को सुचारू रखने के बजाय परेशानी बढ़ा रहे हैं। लोगों की मांग है कि कट के आसपास रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए। एक सप्ताह में चार दुर्घटनाएं होने के बाद भी यदि व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे में नजर नहीं आते पत्थर
ढाबा एसोसिएशन के उपप्रधान साहब सिंह का कहना है कि मुरथल में दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय रोशनी कम होने पर सड़क पर रखे पत्थर दूर से दिखाई नहीं देते। ऐसे में चालक को संभलने का मौका नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था में जरूरी बदलाव नहीं किए गए।


-फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने के स्थान पर कई वाहन चालक विपरीत दिशा से स्प्रिंग पोस्ट को रौंदकर निकल जाते थे। ऐसे में उन्हें हटाकर पत्थर के बैरिकेड रखवाए जा रहे है। जल्द ही सदी में धुंध छाने लगेगी तो ऐसे वाहन चालक हादसे का कारण बन सकते है। इसी के चलते बैरिकेड रखे जा रहे हैं। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है।
प्रांजल मिश्रा, परियोजना अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed