फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heavy rains and hailstorm changed the wether patterns, heavy damage to crops.

बारिश व ओलावृष्टि से ने बदला मौसम का मिजाज, फसलों में भारी नुकसान

Thu, 05 Mar 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains and hailstorm changed the wether patterns,  heavy damage  to crops.
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार शाम को अचानक जिले में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि इससे पहले दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था। बारिश व ओलावृष्टि की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गेहूं, सरसों, सब्जी की फसल में ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार रह सकता है।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री के आसपास बना हुआ था। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने भी छोड़ दिए थे, परंतु बुधवार शाम को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया और बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले के राई व कुंडली क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। काफी देर तक हल्की बूंदाबांदी के बीच ओलावृष्टि होती रही। राई क्षेत्र में दो बार ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। फरवरी माह के बाद मार्च माह में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। जिसका प्रतिकूल असर गेहूं की अगेती फसलों पर पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त सरसों की फसल पर भी बरसात और ओलावृृष्टि से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब तक फरवरी व मार्च माह में 300 से अधिक किसान फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए कृषि विभाग में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन

गेहूं, सरसों, सब्जी की फसल में ओलावृष्टि से नुकसान
जिले के राई व कुंडली क्षेत्र में बुधवार शाम को दो बार हुई ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व सब्जी उत्पादक किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। इससे फसलों में भारी नुकसान का अंदेशा है। हालांकि ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान के बारे में दो से तीन दिन बाद ही पता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय हो गया अंधेरा
बुधवार शाम को आसमान में काले बादल छाने के साथ ही अंधेरा छा गया था। जिससे लोगों को शाम के पांच बजे ही वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में हुआ जलभराव, गलियों से निकलने में हुई दिक्कत
जिले में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर की सडक़ों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं वाहन चालकों को भी खासी परेशानी हुई। खासकर दुपहिया वाहन चालक बारिश के कारण काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed