{"_id":"66463b24b35b2d599b0b2371","slug":"health-workers-took-out-awareness-rally-on-national-dengue-day-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118332-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
Thu, 16 May 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24. सोनीपत के नागरिक अस्पताल से डेंगू जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सिविल सर
सोनीपत। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर नागरिक अस्पताल से कर्मचारियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों व सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। प्रत्येक सप्ताह रविवार को सूखा दिवस मनाने बारे चर्चा की गई।
इसके बाद गांव थाना खुर्द के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजीत राठी ने बताया कि पिछले साल जिलेभर में 332 डेंगू के मरीज मिले थे। जिसमें से अकेले थाना खुर्द गांव में सबसे ज्यादा डेंगू के 12 मरीज मिले थे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव में लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए अभियान चलाया गया है।
इस दौरान बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई और बच्चों के माध्यम से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति, डॉ. परमानंद, स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर सिंह, दिनेश, यशबीर सिंह, मनीष दहिया, विकास दहिया, मनोज कुमार भी मौजूद रहे।