{"_id":"62f6af311873fc1ee4498a30","slug":"health-services-will-be-better-civil-hospital-gets-38-doctors-first-psychiatrist-samate-district-sonipat-news-rtk6550132147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर : नागरिक अस्पताल को पहले मनोचिकित्सक समते जिले को मिले 38 डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर : नागरिक अस्पताल को पहले मनोचिकित्सक समते जिले को मिले 38 डाक्टर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल सोनीपत
- फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। चिकित्सकों की कमी से उपचार में आने वाली परेशानी अब नहीं रहेगी। इस समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 38 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। सरकार ने दो साल बाद फिर नए चिकित्सकों की नियुक्त के आदेश जारी किए हैं। नागरिक अस्पताल को पहला मनोचिकित्सक मिला है। ऐसे में मनोरोगियों को रोहतक पीजीआई के चक्कर काटने से राहत मिल सकेगी। वहीं स्थायी सर्जन मिलने से रोजाना सर्जरी हो सकेंगी। नए चिकित्सकों के आने से मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा उपचार कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए मार्च, 2020 में प्रदेश सरकार ने जिले में 21 चिकित्सकों की नियुक्ति की थी। उसके बाद भी नागरिक अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पद खाली थे। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसको लेकर सरकार की ओर से सोनीपत में 38 नए चिकित्सकों की नियुक्त के आदेश जारी किए गए हैं। 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के 55 पद स्वीकृत हैं। अब तक अस्पताल में 32 चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। अब सामान्य अस्पताल में 14 नए चिकित्सक मिलने से संख्या 46 हो गई है। हालांकि अभी भी नौ स्वीकृत पद खाली हैं। अस्पताल में रोजाना 1400 से ज्यादा ओपीडी हो रही हैं। 14 नए चिकित्सकों की नियुक्ति से अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिल सकेगी। सामान्य अस्पताल के अलावा जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी 24 नए चिकित्सक मिले हैं।
नागरिक अस्पताल को मिला पहला मनोचिकित्सक, एक साल बाद स्थायी सर्जन की नियुक्ति
नागरिक अस्पताल को मनोचिकित्सक मिला है। मनोचिकित्सक डॉ. आरती की नियुक्ति से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सोनीपत के अलावा गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में भी मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। मनोचिकित्सक की नियुक्ति से मरीजों व उनके तीमारदारों को अब रोहतक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं नागरिक अस्पताल में करीब एक साल बाद स्थायी सर्जन मिला है। सर्जन डॉ. सुनील कुमार की नियुक्ति के बाद रोजाना ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में नवंबर, 2021 से मुंडलाना सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) डॉ. संजय कौशिक अस्पताल में हर वीरवार को ओपीडी लगा रहे थे।
विज्ञापन
सीएचसी खरखौदा को सात चिकित्सक मिले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा में मरीजों को जल्द बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। मरीजों की लगातार परेशानी को देखते हुए मुख्यालय की ओर से अप्रैल में चिकित्सकों के सात पद बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। ऐसे में स्वीकृत पदों की संख्या 9 हो चुकी है। वर्तमान में वहां महज एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसके कारण डिलिवरी करवाने से लेकर सड़क हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज व पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ रहा था। अब यहां सात नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। यहां रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी हो रही है।
इन अस्पतालों में इन चिकित्सकों की नियुक्ति हुई
जिला नागरिक अस्पताल में डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. जुबिन नैन, सर्जन डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रवेश, मनोचिकित्सक डॉ. आरती, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अमन, डॉ. प्रिया, डॉ. कोमल, डॉ. नितिन, डॉ. अंकिता, डॉ. अनमोल, सामुदायिक चिकित्सक सन्नी ओहलान व डॉ. दीपक शर्मा, नागरिक अस्पताल गोहाना में डॉ. शुभम, डॉ. तमन्ना, डॉ. कीर्ति व डॉ. सविता को नियुक्ति मिली है। वहीं सीएचसी खरखौदा में डॉ. शुभम, डॉ. प्रकृति चहल, डॉ. धीरज, डॉ. मनीषा कटारिया, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. नवीन व डॉ. नमन दहिया, सीएचसी गन्नौर में डॉ. ज्योति दहिया (औषधि), सीएचसी जुआं में डॉ. अनुप्रिया, सीएचसी मुंडलाना में डॉ. मनीषा, सीएचसी खानपुर कलां में डॉ. दीक्षित, सीएसची बढ़खालसा में डॉ. सुषमा वर्मा व डॉ. रोहित कुमार, पीएचसी बरोदा मोर में डॉ. रीतू व डॉ. स्वीटी, पीएचसी रूखी में डॉ. दीक्षिता कटारिया, पीएचसी बिधलान में डॉ. मिनी रानी व डॉ. मोहित, पीएचसी मुरथल में डॉ. मेघा ठाकुर, अर्बन हेल्थ सेंटर कालूपुर में डॉ. करिश्मा को नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। अब जिले में लोगों को चिकित्सकों की कमी में इलाज कराने में परेशानी नहीं होगी। सरकार की ओर से 38 नए चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए है। अब मरीजों को अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द उपचार मिल सकेगा। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन