फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   health news

बिल्डिंग मालिकों को 15 दिन में नोटिस देकर कार्रवाई करे निगम

Tue, 29 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 29 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
health news
शहर की जनता कॉलोनी में डायरिया फैलने के साथ किराएदारी के खेल से पर्दा क्या उठा, स्थानीय प्रशासन ही नहीं, बल्कि शासन भी हरकत में आ गया। सोमवार को खुद शहरी निकाय मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन के पति राजीव जैन पहले सिविल अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल पूछने के बाद कॉलोनी का दौरा किया। नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर हिदायत दी कि उन बिल्डिंग मालिकों को 15 दिन के अंदर नोटिस देकर कार्रवाई की जाए, जो नियम तोड़कर बनाई गई हैं। नोटिस देकर कार्रवाई की जाए, जो नियम तोड़कर बनाई गई हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में है। डायरिया को रोकने के लिए न केवल आशा वर्कर की मीटिंग ली गई, बल्कि डीसी को रिपोर्ट भेजकर पूरे हालात से अवगत कराया गया। डीसी ने नियम तोड़कर बनी बिल्डिंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में डायरिया फैलने और किराएदारी के खेल को देखते हुए दोपहर करीब 12 बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पहले इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन सन्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीपी अरोड़ा एवं जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. श्यामलाल के साथ वह मेडिकल वार्ड में भी पहुंचे, जहां उन्हें सन्नी के अतिरिक्त अस्पताल के द्वितीय तल पर मेडिकल वार्ड में भर्ती कोमल, कनक, विशु, सावन, सरस्वती, लकी, सोनू, खुशबु एवं राजा के स्वास्थ्य की भी जानकारी दी गई। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि सभी डायरिया पीड़ित की हालत में काफी सुधार है। दो नए मरीज आएं हैं, उनका भी अच्छी तरह से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जैन से मिले कॉलोनी के लोग, नरक से राहत दिलाओ
अस्पताल में ही जनता कॉलोनी के लोग भाजपा नेता से मिले और कैबिनेट मंत्री कविता जैन के नाम एक अर्जी दी। मंजीत, नीरज गर्ग, संजय गर्ग, रणधीर सिंह, संदीप, होशियार सिंह, अशोक शर्मा, संजीव ने बताया कि जनता कॉलोनी में एक ही मकान में जरूरत से ज्यादा एवं नियमों को तोड़कर कमरे बनाए गए हैं। जिससे आसपास साफ-सफाई नहीं रह पाती है। इतना ही नहीं, डेयरियों के चलते बार-बार सीवरेज लाइन बंद हो जाती है। जैन तुरंत कॉलोनी पहुंचे। नगर निगम के एमई जसवंत सिंह और बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद किशोर से इस तरह की इमारतों का स्टेटस पूछा। साथ ही 15 दिन का नोटिस देकर कार्रवाई की हिदायत दी। उन्होंने डेयरी मालिकों को भी दो से ज्यादा भैंसें नहीं रखने की हिदायत दी। जैन ने निगम के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा को ड्रेन नंबर छह की सफाई कराने के भी निर्देश दिए, ताकि सीवरेज के गंदे पानी की उचित निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर में होगा सर्वे, बाड़े करें चिन्हित
डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है। सोमवार को कार्यकारी सीएमओ महेंद्र सिंह ने आशा वर्करों की मीटिंग ली। हिदायत दी कि पूरे शहर में डायरिया को लेकर सर्वे किया जाए। खासकर उन बिल्डिंगों को चिन्हित किया जाए, जहां कम एरिया में ज्यादा से ज्यादा लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन इमारतों में रहने वाले अधिकांश लोग प्रवासी हैं, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विभाग की है।

सख्त कार्रवाई करेंगे, सीएमओ से मिली रिपोर्ट
डीसी राजीव रतन का कहना है कि सीएमओ की ओर से जनता कॉलोनी में फैले डायरिया के बारे में रिपोर्ट मिली है। भवन मालिकों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय विधायक कविता जैन के पति राजीव जैन से सीधी बातचीत
सवाल : शहर में लंबे समय से नियम तोड़कर बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। अब डायरिया तक फैल गया, स्थानीय प्रतिनिधि होने के नाते आपकी भी जिम्मेदारी बनती हैं।

जवाब : मैंने बिल्डिंगों का दौरा किया है। बिल्डिंग काफी पुरानी हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की बिल्डिंग पास नहीं हो सकती। सख्त कार्रवाई होगी। एकदम हजारों परिवारों को भी बेघर नहीं कर सकते।
सवाल : इस तरह की बिल्डिंग कैसे बनी, जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं।
जवाब : निगम की बिल्डिंग ब्रांच की जिम्मेदारी बनती है। जवाब मांगा जाएगा।
सवाल : भूकंप के हिसाब से भी सोनीपत डेंजर जोन में आता है। ऐेसे में इस तरह की बिल्डिंग कहां तक उचित हैं।
जवाब : इस एंगल से भी अधिकारियों को सोचना चाहिए। अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को ही देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed