फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health department sent letter to NP regarding spraying pesticide in vacant plots.

Sonipat News: खाली प्लॉटों में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नप के पास भेजा पत्र

Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Health department sent letter to NP regarding spraying pesticide in vacant plots.
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर के खाली प्लाॅटों में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए नगर परिषद के पास पत्र लिखा है। जिससे खाली प्लाटों में कीटनाशक का छिड़काव करा डेंगू का लार्वा पनपने से रोका जा सके। वहीं डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कूलर, गमलों व पानी की टंकियों में लार्वा की जांच की जा रही है। सोमवार को 277 घरों में टीम पहुंची और पानी की 47 टंकी, 185 होदी, 166 कूलरों की जांच की गई।
विज्ञापन

लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को फील्ड में उतार दिया है। वहीं उपमंडल नागरिक अस्पताल में भी चार बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है, लेकिन डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए मरीजों को खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच के लिए निजी लैबों में 600 रुपये निर्धारित कर दिए गए हैं। इससे अधिक पैसे लेने वालों पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन




वर्जन

डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नगर परिषद को पत्र भेजा गया है। जिसमें खाली प्लाॅटों में कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की गई है। -डा. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed