{"_id":"65cbb5f613e2ae88ff04ee0a","slug":"health-department-also-alerted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113778-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग भी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग भी हुआ अलर्ट
Wed, 14 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसको देखते हुए प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लोकवीर ने अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उनके साथ उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा व डॉ. संदीप लठवाल भी मौजूद रहे। पीएमओ डॉ. लोकवीर ने नर्सिंग अधिकारियों व स्टाफ कर्मियों आपातकालीन कक्ष में आपात स्थिति के लिए अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने वहां पर रखी सिरिंज व दवाइयां से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही आपातकालीन कक्ष के बेड की संख्या सुनिश्चित की। उन्होंने सभी स्टाफ को आदेश दिए कि दिल्ली कूच के वक्त अगर कोई किसान अस्पताल में आता है तो उन्हें बेहतर ढंग से उपचार किया जाए। आपातकालीन कक्ष में तैनात कर्मचारियों के शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई। साथ ही एंबुलेंस कर्मियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन