फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health checkup camp organized for the needy

Sonipat News: जरूरतमंदों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Mon, 17 Feb 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Health checkup camp organized for the needy
फोटो 23- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर कचहरी परिसर में शिविर के दौरान स्वास्थ
सोनीपत। पूर्व सैनिक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर कचहरी परिसर में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। सोसाइटी के अध्यक्ष सत्यपाल काजला ने बताया कि शिविर में निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी, नेत्र, कान व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। मंदिर समिति के प्रधान राम सिंह त्यागी ने बताया कि स्वस्थ शरीर ही एक सफल जीवन की नींव है। मनुष्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर इस प्रकार के शिविर का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में कैप्टन धर्मबीर गहलावत, जोगेंद्र सिंह, हरस्वरूप भारद्वाज, रण सिंह राणा, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, सोनल व अजय कुमार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed