फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Head constable was murdered for robbing a car, a murderer caught after the encounter

Sonipat News: हेड कांस्टेबल का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचाा

Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Head constable was murdered for robbing a car, a murderer caught after the encounter
गोहाना। रोहतक रोड पर ड्रेन आठ के पास एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीम ने हेड कांस्टेबल प्रमोद के एक हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार लूटने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव जसिया का रहने वाला प्रमोद (35) मोहाना थाने में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। सोमवार रात 11 बजे उसकी छाती में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे प्रमोद की कार और मोबाइल लूट ले गए थे। मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीम को लगाया गया था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में एक आरोपी गोहाना-रोहतक रोड स्थित ड्रेन नंबर-8 के पास आने वाला है। इस पर सोनीपत एसटीएफ प्रभारी योगेंद्र व रोहतक एसटीएफ प्रभारी नरेंद्रपाल ने टीम के साथ बुधवार देर शाम बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां एक युवक खड़ा मिला। टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। आरोपी की पहचान झज्जर के गांव खुंगाई निवासी संदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed