फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HBSE 10th Result: Varsha of Sonipat topped the state with 498 marks

HBSE Result: 498 अंक के साथ वर्षा ने प्रदेश में किया टॉप, स्कूल के अलावा पढ़ाई को दिए 6-8 घंटे, ये है लक्ष्य

Tue, 16 May 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 08:34 PM IST
सार

 वर्षा गोहाना के गांव सिकंदरपुर माजरा के निजी स्कूल में पढ़ाई करती हैं। स्कूल समय के अलावा वर्षा ने पढ़ाई को 6 से 8 घंटे दिए और कोई कोचिंग नहीं ली। बेटी की उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई है। 

विज्ञापन
HBSE 10th Result: Varsha of Sonipat topped the state with 498 marks
प्रदेश में टॉप करने वाली वर्षा को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सोनीपत के गोहाना के गांव बली ब्राह्मणान की रहने वाली वर्षा ने प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्षा को 500 में से 498 यानी 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। वर्षा सिकंदरपुर माजरा स्थित संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं।

विज्ञापन


वर्षा ने कहा कि उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। वह घर पर 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में मेडिकल साइंस का चयन किया है। उन्होंने बताया कि परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। कभी किसी काम के लिए नहीं कहा। मम्मी-पापा हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


स्कूल में भी अध्यापिकाओं ने बेहतर तैयारी करवाई, जिसकी वजह से आज प्रदेश में टॉप करने में कामयाबी मिली है। वर्षा ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश में टॉप करूंगी। शिक्षकों ने जो पढ़ाया उसे घर आकर अच्छी तरह से दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो समझ में नहीं आता था उसके बारे में शिक्षकों से पूछती थी। शिक्षकों ने घर आकर प्रदेश में टॉप करने के बारे में बताया तो शुरू में विश्वास ही नहीं हुआ। बाद में खुशी के मारे आंसू निकल पड़े। फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करने वाले पिता नवीन अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

प्रदेश में टॉपर छात्रा

  • नाम : वर्षा
  • स्कूल : संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, गोहाना, सोनीपत।
  • लक्ष्य : आईपीएस बनना
  • सफलता का मंत्र : जो पढ़ रहे हो, जितना पढ़ रहे हो, जितने समय में पढ़ रहे हो उसे ध्यान लगाकर पढ़ो, किसी टॉपिक को कल पर मत छोड़ो, कल कभी नहीं आता।
  • प्रेरणास्रोत : माता-पिता और शिक्षक
  • पढ़ाई के घंटे : स्कूल समय के अलावा 6 से 8 घंटे
  • हॉबी : किताबें पढ़ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed