फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Havan performed on Vasant Panchami and 111th foundation day of the school

Sonipat News: वसंत पंचमी व विद्यालय के 111वें स्थापना दिवस पर किया हवन

Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Havan performed on Vasant Panchami and 111th foundation day of the school
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना राेड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हवन में शाम
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 111वें स्थापना दिवस व वसंत पंचमी का पर्व वैदिक हवन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के साथ हवन में आहुति डाली। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नताशा छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय 111 वर्षों से शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आचार्य राजीव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन का आयोजन किया। इसमें सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने आहुति डालकर विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि राजीव अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय की अपनी एक अलग पहचान है, जो 110 वर्षों से कायम है। विद्यालय में पढ़ कर अनेक विद्यार्थी बड़े पदों पर आसीन हैं और विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों, अभिभावकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनय कंसल, एडी मित्तल, वेद प्रकाश गुप्ता, तरसेम गोयल, पंकज जैन, अशोक गोयल व डॉ. ऋषि गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed