{"_id":"6912407d75353ea8630ab26f","slug":"haryana-welcomes-olympic-silver-medalist-naveen-sonipat-news-c-197-1-snp1001-145082-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा ओलंपिक के रजत पदक विजेता नवीन का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा ओलंपिक के रजत पदक विजेता नवीन का स्वागत
Tue, 11 Nov 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 37: सोनीपत के गांव जुआं कुश्ती अकादमी का पहलवान नवीन अन्य पहलवानों के साथ। स्रोत प्रशिक्
सोनीपत। हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता गांव जुआं के पहलवान नवीन का गांव में स्वागत किया गया। नवीन ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी तकनीकी कुशलता और दमदार दांव-पेंच से कई अनुभवी पहलवानों को पछाड़ते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, फाइनल में हारने के चलते उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। नवीन को प्रशिक्षक संजीत व डालमिया ने बधाई दी है।
प्रशिक्षक डालमिया ने बताया कि नवीन का चयन अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रशिक्षकों का कहना है कि नवीन में बेहतरीन संतुलन, फुर्ती और अनुशासन का समावेश है। आने वाले समय में उनके राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।
प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि नवीन ने हरियाणा ओलंपिक में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह प्रेरणादायक है। उनका खेल निरंतर निखर रहा है। हम सभी को भरोसा है कि अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में वह स्वर्ण पदक लेकर लौटेंगे।