{"_id":"65c1fbbb6eaa5097300208a1","slug":"haryana-tractor-march-taken-out-in-sonipat-in-preparation-for-farmers-movement-in-delhi-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दिल्ली में किसान आंदोलन की तैयारी को लेकर सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च; 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दिल्ली में किसान आंदोलन की तैयारी को लेकर सोनीपत में ट्रैक्टर मार्च; 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा
Tue, 06 Feb 2024 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:58 PM IST
सार
भारतीय किसान नौजवान यूनियन की तरफ से खरखौदा में मार्च निकाला गया है। किसान दिल्ली कूच से पहले रिहर्सल करके तैयारी देखी। 13 फरवरी को विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली कूच की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
दिल्ली में किसान आंदोलन की तैयारी को लेकर सोनीपत निकाला ट्रैक्टर मार्च
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में दिल्ली में किसान आंदोलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन की तरफ से खरखौदा में ट्रैक्टरों के साथ रिहर्सल किया और मार्च निकाला। किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए कूच करेंगे। किसान संगठनों ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने 13 फरवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वह हर हालात में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में एक बार फिर किसान आंदोलन की सुगबुगहाट तेज हो गई है। 13 फरवरी को किसान संगठन ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर कूच करेंगे। किसानों ने इसके लिए रिहर्सल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किसान संगठनों का कहना है कि हरियाणा में प्रवेश के लिए पंजाब के तीनों बॉर्डर को चुना गया है। जिसमें अंबाला के शंभू बॉर्डर, खनौरी जींद बॉर्डर और डबवाली बॉर्डर शामिल हैं। पंजाब के किसान इन तीन बॉर्डरों से हरियाणा में प्रवेश करते हुए दिल्ली कूच करेंगे।
किसान संगठनों ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार की तरफ से मानी गई मांगों को भी आज तक पूरी नहीं किया गया है। इन मांगों को पूरा करवाने के लिए किसान संगठन दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार लाठीचार्ज व गोली से किसानों की आवाज दबाने की कोशिश ना करें।
किसान अपनी आठ सूत्रीय मांग सरकार को लिखित में भेज चुके हैं। इसमें एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगें शामिल हैं। जिनको पूरा करवाने के लिए किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे।