फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana team overall winner in National Tangsudo Competition

Sonipat News: राष्ट्रीय तांगसूडो प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ओवरऑल विजेता

Tue, 04 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Haryana team overall winner in National Tangsudo Competition
फोटो 35- सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय तांगसूडो प्रतियोगित - फोटो : संवाद
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्पोर्ट्स तांगसूडो संघ हरियाणा के तत्वाधान में तीन दिवसीय 15वीं राष्ट्रीय तांगसूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मेघालय, उड़ीसा के 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी कला दिखाई। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने प्रथम स्थान पर रहते हुए ओवरऑल की ट्रॉफी अपने नाम की। जबकि जम्मू एवं कश्मीर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने किया। नेशनल तांगसूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनोज जांगड़ा ने बताया कि यह खेल भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक अत्याधुनिक मार्शल आर्ट शैली है। इसमें भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विश्व की सबसे पुरानी भाषा संस्कृत को अपनाकर भारतीय इतिहास में एक बड़ा आयाम स्थापित किया है। प्रतियोगिता में दिल्ली तांगसूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय वत्स ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्पोर्ट्स तांगसूडो संघ हरियाणा की महासचिव पूनम, प्राचार्य नताशा छाबड़ा, मोहम्मद याकूब, रूपल मान, अंशु, सनी चौधरी, पिंकी देवी, सावन, रितिक, मनोज देशवाल, संदीप राठी, आदित्य, अमन, ऋतिक झा, सुरेंद्र कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed