{"_id":"65fe883b5c7994e85c00539d","slug":"haryana-team-became-the-winner-by-defeating-karnataka-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115750-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्नाटक को हराकर हरियाणा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्नाटक को हराकर हरियाणा की टीम बनी विजेता
Sat, 23 Mar 2024 01:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। कन्या महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं फेडरेशन कप नेटबाॅल प्रतियोगिता में मेजबान हरियाणा की टीम ने कर्नाटक की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। वहीं हिमाचल प्रदेश व दिल्ली की टीम के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर रहा।
कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मुकाबला तीसरे और चौथे स्थान के लिए हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमें 28-28 अंक प्राप्त कर बराबरी पर रहीं। दोनों ही टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हीं। फाइनल मुकाबला मेजबान हरियाणा व कर्नाटक के बीच खेला गया। इसमें कर्नाटक की टीम की तरफ से किए गए 24 अंक के बदले हरियाणा की टीम ने 27 अंक लेकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
राष्ट्रीय नेटबाल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष व हरियाणा नेटबाल संगठन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक व प्राचार्य वीरेंद्र दहिया की तरफ से विजेता रही टीम के साथ ही उपविजेता व तीसरे स्थान पर रही टीमों को बधाई दी गई। खेल विभाग प्रभारी डाॅ. दर्शना ने बताया कि फेडरेशन कप से ही इंडिया टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें उनके महाविद्यालय की खिलाड़ी पूजा शामिल रहीं। चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अबू धाबी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान विक्रमादित्य रेड्डी, कोच दीपक, डाॅ. प्रमिला, डाॅ. प्रदीप व सुमन मौजूद रहे।