फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Sports University Rai reached the pre-quarterfinals after defeating Dr. BR Ambedkar University.

Sonipat News: डॉ. बीआर आंबेडकर विवि को हरा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा हरियाणा खेल विवि राई

Fri, 09 Jan 2026 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sports University Rai reached the pre-quarterfinals after defeating Dr. BR Ambedkar University.
फोटो 21: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में चल रही उत्तर क्षेत्रीय ​अंतर विवि चैंपियन​
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के तत्वावधान में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि टेनिस चैंपियनशिप (पुरुष) का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को दूसरे दिन के मुकाबले उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा और रोमांच से भरपूर रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन के मैचों में पंजाब विवि, चंडीगढ़ के रियान शर्मा, अर्जुन राठी और यशस्वी ने थापर विवि पटियाला के गुरदीप और करण को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित किया। वहीं, बेनेट विवि नोएडा के आदित्य और रियान ने गुरु नानक देव विवि, अमृतसर के राधे मोहन, हरजई सिंह और रियान के विरुद्ध 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मेजबान हरियाणा खेल विवि राई के युवराज, अरंत्या और हर्ष ने डॉ. बीआर आंबेडकर विवि राई के अजीत सिंह और विवेक कुमार को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के मयंक शर्मा और जय राणा ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, श्रीनगर के वैभव शर्मा और प्रकाश को 3-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में अलीगढ़ मुस्लिम विवि के फराज और अब्दुल्ला शाकिर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अक्षय गोस्वामी और अनुज पांडेय को 3-0 से पराजित किया।
इसके अतिरिक्त पंजाब एग्रीकल्चरल विवि लुधियाना को महात्मा ज्योतिबा फुले विवि, बरेली के विरुद्ध वॉकओवर नियम के तहत विजेता घोषित किया गया जबकि शिव नादर विवि, ग्रेटर नोएडा ने चौधरी बंसीलाल विवि, भिवानी के खिलाफ वॉकओवर के माध्यम से जीत हासिल की।

कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि उत्तर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय खेलों को सशक्त आधार प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का विकास करते हैं। चैंपियनशिप के आगामी चरणों में विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed