फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Sonipat Police diverted the routes leading to Delhi

किसानों का दिल्ली कूच: नेशनल हाईवे बंद हुआ तो किया जाएगा रुट डायवर्ट, गांवों के रास्ते निकाले जाएंगे वाहन

Mon, 12 Feb 2024 03:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

13 फरवरी के ट्रैक्टर मार्च को लेकर सोनीपत पुलिस ने दिल्ली जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। पानीपत-सोनीपत हलदाना बॉर्डर से आगे पट्टीकल्याणा के पास मार्ग अवरूद्ध किया तो गांवों के रास्ते वाहन निकाले जाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: Sonipat Police diverted the routes leading to Delhi
रूट प्लान - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा की गई है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। किसानों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से होकर सोनीपत से दिल्ली व दिल्ली से पानीपत की तरफ आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद करने की स्थिति में पुलिस ने नया रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।

विज्ञापन


दिल्ली से पानीपत की तरफ : हलदाना बॉर्डर से आगे मार्ग अवरूद्ध होने पर यह रहेगा रूट
विज्ञापन

-दिल्ली से मुरथल होते हुए गन्नौर चौक, गन्नौर के नमस्ते चौक से गांव गुमड़, कैलाना, खानपुर से गोहाना होते हुए पानीपत।
-दिल्ली से मुरथल बाईपास नेशनल हाईवे-352ए से सोनीपत गोहाना बाईपास, गांव बड़वासनी, गांव मोहाना से गोहाना होते पानीपत
पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने के लिए : कुंडली-सिंघु बॉर्डर अवरुद्ध होने पर
-नेशनल हाईवे (एनएच)-44 से मुरथल बाईपास, सोनीपत गोहाना बाईपास, गांव बड़वासनी नहर मार्ग से, गांव महलाना, गांव रोहट, एनएच-344 पी, बवाना दिल्ली
-एनएच-44 से बीसवां मील चौक, गांव जठेड़ी, बारोटा चौकी, गांव बारोटा, सफियाबाद बॉर्डर दिल्ली
-एनएच-44 से बीसवां मील चौक, गांव जठेड़ी, बारोटा चौकी, गांव छतहेरा, नाहरी लामपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली
-एनएच-44 से नाथूपुर मोड़, गांव सबौली, आईटीबीपी कैंप सबौली से नरेला दिल्ली
-एनएच-44 केएमपी से गांव पिपली टोल, गांव सैदपुर औचंदी बॉर्डर दिल्ली
-एनएच-44 केजीपी से गांव खेकड़ा, लोनी बॉर्डर से दिल्ली
-एनएच-44 पर थाना कुंडली के सामने से गांव सिंघु स्टेडियम, गांव जांटी, दहिसरा एमसीडी टोल से दिल्ली।

हाईवे पर आवागमन से बचने की सलाह
पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ने 13 फरवरी को लोगों से दिल्ली से पंजाब व पंजाब से दिल्ली मार्ग पर आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही किसी तरह की समस्या आने पर तुरंत डायल-112 पर मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed