{"_id":"65b13ff884b23aa558009197","slug":"haryana-second-pre-board-examinations-started-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 10वीं का अंग्रेजी तो 12वीं का हिंदी का पेपर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 10वीं का अंग्रेजी तो 12वीं का हिंदी का पेपर हुआ
Wed, 24 Jan 2024 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:21 PM IST
सार
स्कूलों की मेल आईडी पर प्रश्न पत्र भेजे गए हैं। तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गोहाना में प्री बोर्ड की परीक्षा देते विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन करने के लिए बुधवार को दूसरी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय तो 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर हुआ।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से से शुरू होंगी। बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से एक माह के अंतराल पर दूसरी बार 10वीं व 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा ली जा रही है। दूसरी बार परीक्षा लेने का उद्देश्य विद्यार्थियों की कमी का पता लगाकर उन्हें दूर करना है।
विज्ञापन
शिक्षा अधिकारियों की मानें तो दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को वार्षिक परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र के पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। जिससे विद्यार्थियों के मन से बोर्ड परीक्षाओं का डर खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दिए प्रिंटेड प्रश्न पत्र
दूसरी प्री बोर्ड परीक्षा के लिए सभी स्कूलों में मेल आईडी पर प्रश्न पत्र भेज दिए थे। स्कूल संचालक की तरफ से इन प्रश्न पत्रों को प्रिंट करवा कर विद्यार्थियों को दिया गया। उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी स्कूलों को ही दी गई है। इसके लिए स्कूलों में पहले ही विद्यार्थी संख्या के अनुसार बजट जारी कर दिया था।
आज होगा इन विषयों का पेपर
दूसरी प्री-बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन वीरवार को 10वीं कक्षा का विज्ञान विषय और 12वीं कक्षा का जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान व लोक प्रशासन विषय का पेपर होगा। सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वार्षिक परीक्षा परिणाम को सुधारा जा सके।
दूसरी प्री बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए टीमें गठित की गई है, जो स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेंगी। परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन जांचा जाएगा, जिसके आधार पर उनकी तैयारी करवाई जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत