फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Rumors of not allowing people of a particular caste to perform Jalabhishek on Shivling

Haryana: शिवलिंग पर जाति विशेष को जलाभिषेक नहीं करने देने की अफवाह, गांव में लगा पुलिस का जमावड़ा

Fri, 02 Aug 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 11:07 PM IST
सार

मलिकपुर गांव में पहली बार कांवड़ लेकर गए युवकों को जलाभिषेक से मना करने की बात सामने आई तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। कुटी वाले शिवलिंग पर पुलिस की मौजूदगी में जाति विशेष के युवकों ने जल चढ़ाया।

विज्ञापन
Haryana: Rumors of not allowing people of a particular caste to perform Jalabhishek on Shivling
मंदिर के बाहर तैनात पुलिसबल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव मलिकपुर में पहली बार डाक कांवड़ लेकर आए जाति विशेष के युवाओं को कली नाथ बाबा के कुटी वाले मंदिर में शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ाने देने की अफवाह फैल गई। इसका पता लगने पर युवकों के परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने गांव में पंचायत की तो कोई सामने नहीं आया। शुक्रवार को गांव में कुटी वाले मंदिर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी में डाक कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


बीएसएफ से सेवानिवृत्त व गांव के सरपंच विक्की के पिता सुरजीत ने बताया कि गांव से जाति विशेष के युवा पहली बार कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। उन्होंने कहा था कि आने के बाद वह गांव में कली नाथ बाबा के कुटी वाले मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने गांव में अफवाह फैला दी कि जाति विशेष के युवाओं को कुटी वाले मंदिर में जलाभिषेक नहीं करने दिया जाएगा। इसका पता लगने पर गांव के मौजिज लोगों को एकत्रित किया गया। कोई भी विरोध में सामने नहीं आया। इसी बीच हरिद्वार गए युवकों के परिजनों ने इसे लेकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार रात को गांव में पुलिस पहुंची और सभी को बुलाकर बातचीत की। इस पर किसी ने विरोध नहीं करने की बात कही। उसके बावजूद थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए किसी की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाने की बात कही।

शुक्रवार को गांव में कुटी वाले मंदिर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बेशक किसी ने विरोध नहीं जताया, लेकिन एहतियातन महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया था। हरिद्वार से जाति विशेष के युवक शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे डाक कांवड़ लेकर गांव में पहुंचे। उसके बाद उन्होंने कुटी वाले मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

शिवलिंग की नहीं हुई है प्राण प्रतिष्ठा
गांव में कुटी वाले मंदिर में शिवलिंग को रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए मना नहीं करता। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुटी वाले मंदिर में शिवलिंग को रखा तो गया है, लेकिन वहां अभी प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। उसके बावजूद अगर कोई शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहता तो उसे रोकने का कोई औचित्य नहीं है।

 
गांव मलिकपुर में कुटी वाले मंदिर के शिवलिंग पर जाति विशेष को जल चढ़ाने से रोकने की अफवाह फैलाई गई थी। गांव में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया। एहतियात के तौर पर पुलिस की टीम मौजूद रही। डाक कांवड़ लेकर आए युवाओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पूरे गांव ने मिलकर शिवरात्रि पर्व मनाया। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed