फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   haryana police constable trying to kidnap sister-in-law of his brother in murthal

एक तरफा प्यार: सिपाही ने भाई की साली को अगवा करने व पेट्रोल डालने का किया प्रयास

Sat, 03 Apr 2021 07:36 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, मुरथल
माई सिटी रिपोर्टर, मुरथल Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 07:36 PM IST
सार

-हेड कांस्टेबल की छोटी बेटी पर जबरन शादी का दबाव बना रहा आरोपी सिपाही
-युवती के पिता का आरोप बड़ी बेटी की दिल्ली के लिवासपुर गांव में हुई है शादी, अनबन के चलते वह भी मायके में रह रही

विज्ञापन
haryana police constable trying to kidnap sister-in-law of his brother in murthal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफा प्यार में हरियाणा पुलिस का सिपाही अपने भाई की ससुराल में पहुंच गया और भाई की साली को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध पर करने पर आरोपी युवती पर पेट्रोल फेंकने का प्रयास किया, लेकिन उसने गेट बंद कर दिया। आरोपी युवती व परिजनों को मारने की धमकी देकर चला गया। युवती की किसी अन्य के साथ 25 अप्रैल को शादी होनी है। युवती के हेड कांस्टेबल पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी व उसके परिजन बेटी की शादी में बाधा डाल सकते हैं। पुलिस ने फिलहाल विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है और पानीपत में कार्यरत है। उनकी बड़ी बेटी की शादी वर्ष 2013 में दिल्ली के गांव लिवासपुर में हुई थी। उसकी बेटी के पास दो बच्चे है। वह ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने एक बच्चे के साथ मायके में रह रही है। अब उसकी छोटी बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है। उसके बड़े दामाद का भाई भी हरियाणा पुलिस में सिपाही है। वह उसकी छोटी बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। जबकि उसकी बेटी और परिवार का कोई सदस्य इस शादी को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि शुक्रवार को उसकी बड़ी बेटी का देवर उनके घर पर पहुंच गया। उसने उसकी छोटी बेटी को अगवा कर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी बेटी पर पेट्रोल फेंक दिया, जिससे बचकर उसकी बेटी ने घर में अंदर की कुंडी लगा ली। उसके बाद आरोपी सिपाही काफी देर तक घर के बाहर हंगामा करता रहा। उसने उसकी बेटी व परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। बाद में लोगों के आने वह फरार हो गया। युवती के पिता का आरोप है कि बाद में सिपाही की मां एक अन्य व्यक्ति के साथ पहुंची। जिसके बाद उसकी बेटी ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की, तब वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि उसकी छोटी बेटी की 25 अप्रैल को शादी होने वाली है। ऐसे में उसे डर है कि बड़ी बेटी का देवर व उसके परिजन उसकी बेटी की शादी में बाधा डाल सकते हैं। घटना से उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर बड़ी बेटी के देवर के खिलाफ भादसं की धारा 326ए, 506, 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले भी देकर गया था मारने व अपहरण की धमकी
युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी सिपाही उसे पहले भी धमकी देकर गया था कि वह उसे गोली मार देगा। साथ ही उसकी बेटी का अपहरण ले जाएगा। वह किसी सूरत में उसकी बेटी की शादी दूसरी जगह नहीं होने देगा।


युवती के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी काबू किया जाएगा। किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। -अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed