फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: PHC does not have its own building In villages of Olympian

Haryana: ओलंपियन के गांवों में PHC का नहीं अपना भवन, कहीं सरकारी स्कूल तो कहीं चौपाल में बना स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 25 Jul 2023 10:15 AM IST
नवीन दलाल प्रदीप कौशिक, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jul 2023 10:15 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। और टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। सुमित आंतिल के स्वागत में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Haryana: PHC does not have its own building In villages of Olympian
हैल्थ वैलनेस सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपियन रवि दहिया और पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का अपना भवन नहीं है। पहलवान रवि दहिया के गांव नाहरी में चौपाल और पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में सरकारी स्कूल के भवन में स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पीएचसी के खुलने से ग्रामीणों को गांव में ही उपचार की सुविधा तो मिल गई है, लेकिन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्टाफ के लिए जगह कम है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी
टोक्यो पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद गांव खेवड़ा में 4 सितंबर, 2021 को सुमित आंतिल के स्वागत में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करते हुए पीएचसी खोलने की मंजूरी दी थी। गांव में एक साल पहले ही पीएचसी शुरू हुई है।
विज्ञापन


गांव नाहरी में जगह तय नहीं हुई
टोक्यो ओलंपिक में पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता था। इसके बाद गांव नाहरी में 18 अगस्त, 2021 को हुए उनके स्वागत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की घोषणा को पूरा करते हुए 27 फरवरी, 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलाने शुरू कर दिया था, मगर वह गांव की चौपाल में चल रहा है। पीएचसी के भवन निर्माण के लिए अभी तक जगह तय नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

33 वर्षों के लिए पट्टे पर मिल चुकी है जमीन

अधिकारी के अनुसार

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गांव खेवड़ा में पीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से 33 वर्षों के लिए पट्टे पर जमीन मिल चुकी है। एक एकड़ जमीन पर पीएचसी के नए भवन का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग से पीएचसी का निर्माण कराया जाएगा।

डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सोनीपत
ओलंपियन रवि दहिया व पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांवों में पीएचसी के लिए अलग से कोई भवन नहीं है। गांव खेवड़ा में भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से पट्टे पर जमीन मिल चुकी है। जल्द ही बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग से भवन बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही गांव नाहरी में भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल रही है। इसके लिए विकास एवं पंचायत विभाग को पत्र लिखा हुआ है। वहां पर पंचायती जमीन मिलने के बाद पीएचसी के भवन का निर्माण करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed