{"_id":"66f313c2b0258562910487e3","slug":"haryana-national-conference-for-mission-2036-olympics-will-be-held-on-september-27-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मिशन 2036 ओलंपिक के लिए 27 सितंबर को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, नीरज चोपड़ा करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मिशन 2036 ओलंपिक के लिए 27 सितंबर को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, नीरज चोपड़ा करेंगे उद्घाटन
Wed, 25 Sep 2024 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:02 AM IST
सार
ओलंपिक स्वर्ण व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सम्मेलन का समापन करेंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की तरफ से लक्ष्य ओलंपिक 2036 : 7 से 70 पदक तक का सफर विषय पर 27 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया की सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी ओलंपिक 2036 में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि सम्मेलन में भारत के सात से 70 पदक के सफर की रूपरेखा तैयार करने की नींव रखी जाएगी। वर्ष 2036 में भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 10 बजे सम्मेलन का उद्घाटन ओलंपिक स्वर्ण व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, शाम चार बजे प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सम्मेलन का समापन करेंगे। सम्मेलन में विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी, खेल अधिकारी, खिलाड़ी, खेल शिक्षाविद और देश के विभिन्न कोनों से खेल जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विज्ञापन