फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Lok Sabha Election 2024 PM Modi Rally in Ambala Gohana Sonipat Public Meeting News in Hindi

PM Modi Haryana Rally: सीमा पर हरियाणा के छोरों को दी खुली छूट, घर में घुसकर मारते हैं, पढ़ें PM का संबोधन

Sat, 18 May 2024 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 06:31 PM IST
सार

PM Narendra Modi Rally In Haryana News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत के गोहाना और अंबाला में रैली की। इस दौरान पीएम मोदी इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे और स्थानीय प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील भी की। 

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election 2024 PM Modi Rally in Ambala Gohana Sonipat Public Meeting News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में और गोहाना के हुडा ग्राउंड में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किए। पीएम मोदी दोपहर बाद रैली स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पहले प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से अंबाला छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जहां प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे तो इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। आइए जानते हैं  उनके भाषण की प्रमुख बातें। 
विज्ञापन

हरियाणा यानी हिम्मत-मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। अंबाला की धरती से पूरे हरियाणा को राम राम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है। मोदी ने कहा कि मैंने कई सालों तक हरियाणा की रोटी खाई हैं। हरियाणा की तरह ही मोदी ने दस साल तक सरकार भी धाकड़ चलाई है।

विज्ञापन

पीएम ने मांगा जनता से अगले पांच साल का आशीर्वाद

पीएम ने कहा कि अंबाला के आसमान में राफेल जब उड़ता है तो आपको गर्व होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। हमारे रतन लाल कटारिया की बरसी है। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं।

सभी दल चारों खाने चित-मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार चरण के मतदान में INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं।

इंडी वालों ने देश के खिलाफ दांव पेंच चले-मोदी

मोदी ने कहा कि इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वह राज्य है जिसकी रगो में देश भक्ति है। देश विरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छी तरह जानता है। पहचानता है। इसलिए हरियाणा का गांव-गांव, घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार।

विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं को फौजियों को धोखा देने का रहा

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं को फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। कहा कि बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला, कांग्रेस भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे। जानते हैं क्यों, ताकि विदेश से हथियार मंगवाने के नाम पर घोटाले कर सकें।

मोदी ने कहा कि हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं मिलती थी, उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी। उन्हें लाठी देकर कहा जाता था कि आतंकियों का मुकाबला करो। जब मोदी सरकार आई तो उसने कहा कि अब ये नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया के हथियार मिल रहे हैं।

संवेदनशील निर्णय मोदी लेता है-पीएम

पीएम ने कहा कि हरियाणा सत्य की धरती है, इस धरती पर कांग्रेस ने झूठ बोला है। कहा कि मोदी सरकार ने हर परिवार की चिंता की। इसलिए ऐसे संवेदनशील निर्णय मोदी लेता है। साथियों मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर निकला है। ऐसे में हरियाणा का बहुत अधिकार मेरे पर है, क्योंकि मेरी इस यात्रा में हरियाणा के भी संस्कार हैं। मैं आपको यह गारंटी देता हूं कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं, दस साल में बीस करोड़ रुपए का एमएसपी में हमने किसानों से अनाज खरीदा है। यानी तीन गुना अनाज किसानों से खरीदा गया है। पहले तो पैसा मिलने में भी कई महीने लगते थे। अब पैसा सीधे किसान के नाम पर बैंक के खाते में जमा हो जाता है। कांग्रेस ने गन्ना किसानों को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है।

Haryana Lok Sabha Election 2024 PM Modi Rally in Ambala Gohana Sonipat Public Meeting News in Hindi
सोनीपत के गोहाना में संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Youtube @ Narender Modi
सोनीपत की पवित्र भूमि को प्रणाम किया, बोले - हरियाणा की धरती युद्ध में भी गीता का ज्ञाान सुनाती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भाषण शुरू कर सबसे पहले साेनीपत की जनता को राम-राम बोला। पीएम ने कहा कि मैं सोनीपत की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। हरियाणा की धरती युद्ध में भी गीता का ज्ञाान सुनाती है। जब मुकाबला सत्य और असत्य के बीच में हो तो विजय सत्य की ही होती है। 24 के कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है। दूसरी ओर वोट जिहाद है। एक तरफ विकास की बात है और दूसरी तरफ वोट जिहाद की बात है काैन जीतेगा। आपके जवाब ने तय कर दिया है। 4 जून को मातूराम की जलेबी का क्या होगा। सारी खाली हो जाएगी।

सभी याोजनाएं एक ही परिवार के नाम पर होती थीं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है। पूरी तरह बाैखला रही है। इन्हें वो पुराने दिन याद आ रहे हैं जब शाही परिवार रिमोट कंट्रोल से परिवार चलाता था। सभी याोजनाएं एक ही परिवार के नाम पर होती थीं। देश काा पैसा भ्रष्ट लोगों की तिजोरी में जाता था। लाखों करोड़ के घोटाले होते थे। 

इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए, पांच साल पांच प्रधानमंत्री का इनका फार्मूला
नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती है। इंडी गठबंधन वाले वही भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की जमात है। इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए और कीमत देश की सुरक्षा, स्थिरता सम्मान और पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। ये इनका सरकार चलाने का फार्मूला है। इनके एक नेता ने बताया पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। इससे देश का कुछ भला होगा क्या।

मोदी के काम को उलट देंगे, चाैपट कर देंगे
पीएम मोदी ने कहा कि क्या आप देश को वापस अस्थिरता के उस दाैर में जाने देंगे क्या। कांग्रेस देश विरोधी एजेंडे को छिपा नहीं रही। कह रही मोदी जी ने 10 साल में जो भी किया है उसे चाैपट कर देंगे। चुनाव जीतकर मोदी के काम को उलट देंगे, चाैपट कर देंगे।

370 को वापस लाने के सपने छोड़ दो
पीएम मोदी ने कहा कि इनके नेता कह रहे हैं कि धारा 370 की दीवार हमने कब्रिस्तान में गाड़ दी है। ये कहते हैं कश्मीर में फिर 370 लगाएंगे यानी फिर आतंकवाद खून-खराबा को खुली छूट। मैं हरियाणा की वीर धरती से कहना चाहता हूं कांग्रेस वालो, कश्मीर में केवल हमारा तिरंगा लहराएगा। कांग्रेस वालो लिख लो ये मोदी है ये 370 को वापस लाने के सपने छोड़ दो।कोशिश करोगे तो लेने के देने पड़ जाएंगे।
 

दुश्मन वही है हालात बदले कि नहीं - मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय रोज सीमा पर फायरिंग होती थी। गिनती होती थी सीजफायर कितनी बार तोड़ा। दुश्मन वही है हालात बदले कि नहीं। किसने हालात बदले, ये मोदी ने नहीं आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है कि दुश्मन के बम को भी ताले लग जाते हैं।

सीमा पर हरियाणा के छोरे, मोदी ने दी खुली छूट
सीमा पर हमारे हरियाणा के जो छोरे खड़े हैं मोदी ने उनको खुली छूट दे दी है। अब गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। नतीजा अब आपके सामने है। मोदी के इन फैसलों से कांग्रेस और इंडी का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की हालत देखी नहीं जा रही हहै। अब कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए हैं और उनकी तरफ से भारत को धमकी देते हैं। कहते हैं जरा डरो ये पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। ये मुझे आंखें दिखा रहे हैं। वो मोदी को पहचान नहीं पाए हैं। जनता से पूछा कि क्या भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए क्या। उन्होंने कहा कि ये मोदी का दाैर है। हम घर में घुसकर मारते हैं। कांग्रेस सारे पैतरे केवल तुष्टीकरण के लिए चला रही है।

इनका पूरा मुस्लिम लीग वाला घोषणा पत्र
पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने जो घोषणा पत्र बनाया है वो पूरा मुस्लिम लीग वाला घोषणा पत्र है।

संपत्ति अगर आपकी जरूरत से ज्यादा है ये वोट जिहाद वालों को बांट देंगे
पीएम मोदी ने कहा कि ये कहते हैं एक्सरे मशीन, जमीन कितनी है, मंगलसूत्र कहां है। सारी संपत्ति अगर आपकी जरूरत से ज्यादा है ये वोट जिहाद वालों को बांट देंगे। क्या आप इसे छिनने देंगे। संपत्ति अपने संतानों को देकर जाने की हर मां-बाप की इच्छा होती है। अब ये कांग्रेस वाले लाए हैं कि आपके मरने के बाद आपकी संपत्ति आपकी संतानों के पास नहीं जाएगी। आपकी आधी से ज्यादा ये सरकार ले लेगी और जो बची वो आपके बच्चे को जाएगी।

कांग्रेस वाले बाबा साहेब की पीठ पर छुरा घोंपने का काम कर रहे हैं
बाबा साहेब ने दलित और पिछड़ों का आरक्षर सुरक्षित किया। संविधानसभा में सबने तय किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। यह ये कांग्रेस वाले बाबा साहेब की पीठ पर छुरा घोंपने का काम कर रहे हैं और ये काम कर्नाटक में शुरु कर दिया। वहां जितने भी मुसलमाान हैं सबको रातोरात ओबीसी घोषित कर दिया। ओबीसी के आररक्षण में डाका डाल दिया। उन्हें लूट लिया। अब यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। 

500 साल के इंतजाार के बाद प्रभु राम का मंदिर बना
क्या ऐसे इंडी गठबंधन को हरियाणा में एक भी सीट मिलनी चाहिए। इन्हें आपकी भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। अयोध्या में 500 साल के इंतजाार के बाद प्रभु राम का मंदिर बनाने की इच्छा पूरी हुई। रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

आपको हर हिंदुस्तानी को खुशी हुई, जय श्रीराम। जब देश आजाद हुआ उसके दूसरे दिन ही राम मंदिर बनना चाहिए था। इन्होंने लटकाया, अदालत में ले गए। अपने वोट जिहाद वालों को खुश किया। राम मंदिर के ट्रस्टी ने न्योता दिया कि प्राण प्रतिष्ठा में आइए इन्होंंने निमंत्रण ठुकरा दिया क्या आप उन्हें स्वीकार कर सकते हैं। इकबाल अंसारी जो जीवन भर केस लड़ते थे पिता जी भी बाबरी मस्जिद के लिए केस लड़ते थे उन्होंने कहा मेेरी लड़ाई पूरी हुई। निमंत्रण मिला तो खुद आकर बैठे और हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है। एक नेता बाहर निकलकर कहते हैं कि अदालत के निर्णय को कैसे उलट किया जाए, राम लला को कैसे टेंट में भेजा जाए। साथियों इन्हें जवाब मिलेगा कि नहीं।

हरियाणा के युवा खेलों में अपना झंडा गाड़ रहा, 2036 ओलंपिक भारत में लाने का काम कर रहे
पीएम ने कहा कि हरियाणा के युवा खेलों में अपना झंडा गाड़ रहा है। मोदी ने तीन गुणा बजट बढ़ा दिया। खूब खेलो, खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देनी हो, हजारों खिलाड़ियों को टॉप योजना का बजट मिल रहा है। ओलंपिक में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीते। एशियन खेल में रिकॉर्ड बनाया।


अभी से 2036 ओलंपिक भारत में लाने का काम कर रहा है, पहला ओलंपिक होगा, उसमें हरियाणा और सोनीपत के युवा जीतेंगे। उसमें हम हरियाणा और सोनीपत के युवाओं को सोना लाते देखेंगे।

70 साल से ऊपर जो भी है, इनकी बीमारी में इलाज का जिम्मा मोदी का होगा
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है। माताओं का कर्ज है इसे मोदी अपनी मेहनत से लाैटाएगा। यह मोदी का विश्वास नहीं संकल्प है। आज हरियाणा से 12 एक्सप्रेस वे, इनमें चार सोनीपत से, खरखाैदा में मारुति प्लांट, जींद में पानी की समस्या दूर की। आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज की गारंटी दी। चार जून के बाद तीसरी सरकार में आपके परिवार में 70 साल से ऊपर जो भी है, इनकी बीमारी में इलाज का जिम्मा मोदी का होगा।

सोनीपत से बड़ाैली और रोहतक से अरविंंद शर्मा का वोट सीधी मोदी के खाते में जाएगा
हरियाणा के सपनों को पूरा करना है हरियाणा मोदी को हिम्मत और आशीर्वाद भी देना है। सोनीपत से बड़ाैली और रोहतक से अरविंंद शर्मा का वोट सीधी मोदी के खाते में जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बूथ जीतेंगे, मतदान कराएंगे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और कहना मोदी जी आए थे उन्होंंने राम राम कहा है। मेरा राम राम पहुंचा देंगे। उन्होंने भारत माता की जय के साथ संबाेधन पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed