फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Himanshu Rana of Sonipat shines in Vijay Hazare Trophy winning Haryana team

Haryana: विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता हरियाणा टीम में चमके सोनीपत के हिमांशु राणा, मां ने जो कहा कर दिखाया

Sun, 17 Dec 2023 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 11:49 PM IST
सार

फाइनल से पहले मां ने टीम से बात कर कहा था कि ट्रॉफी लेकर ही घर आना। सोनीपत के सेक्टर-12 निवासी हिमांशु राणा के सेमीफाइनल में शानदार शतक से पहली बार टीम हरियाणा फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
Haryana: Himanshu Rana of Sonipat shines in Vijay Hazare Trophy winning Haryana team
हिमांशु राणा ट्रॉफी के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हरियाणा की टीम में सोनीपत के हिमांशु राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। वह फाइनल में बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन बेहतर क्षेत्ररक्षण कर अपनी टीम की जीत में भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने ही सेमीफाइनल में शतक जड़कर प्रदेश की टीम को फाइनल में पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान दिया था।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले से पहले हिमांशु की मां गीता राणा ने बेटे के साथ ही पूरी टीम के साथ बातचीत की और कहा था कि अब तक आप सबने बेहतर खेल दिखाया है। फाइनल में भी जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए ट्राॅफी लेकर घर आना है। उनकी बातों ने पूरी टीम में जोश का संचार किया। उनके आशीर्वाद से टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित निवास पर हरियाणा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हिमांशु राणा की मां गीता राणा को टीम की जीत पर मिठाई खिलाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी जीतने पर सोनीपत के हिमांशु राणा के सेक्टर-12 स्थित निवास पर बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं। टीम की जीत के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में हिमांशु की मां गीता राणा ने इस जीत को पूरी टीम की जीत बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को लेकर हिमांशु बचपन से ही जुनूनी है। बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून का ही परिणाम है कि वह आज पहली बार टीम को खिताबी जिताने का सूत्रधार बना है। सेमीफाइनल में हिमांशु ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

Haryana: Himanshu Rana of Sonipat shines in Vijay Hazare Trophy winning Haryana team
हरियाणा की टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बहन गीता राणा ने बताया कि हिमांशु ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई लिटल एंजल्स स्कूल से पूरी की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। वह अब कैग विभाग में कार्यरत है। इसके साथ ही क्रिकेट में निरंतर बेहतर करने के लिए कड़ा अभ्यास करता है।

हिमांशु का सपना है कि वह भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेले। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले को लेकर अंत तक सबकी सांसें थमी रहीं। उनकी मां गीता भगवान से टीम की जीत की प्रार्थना करती रहीं। हरियाणा की टीम की जीत के बाद हिमांशु की पत्नी पूनम व परिवार के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।


पहली बार हरियाणा ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब, रचा है इतिहास
हरियाणा ने इतिहास रचते हुए साल 2023 का विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में राजस्थान को 30 रन से हराकर हरियाणा ने यह चैंपियनशिप जीती। टूर्नामेंट में हरियाणा ने अपने सभी 10 मैच पर जीत दर्ज की है। सुमित कुमार को मैन आफॅ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed