फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana go back 50 Years in last five years : Dipender Hooda

प्रदेश पिछले 5 साल में 50 साल पीछे चला गया: दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 05 Mar 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana go back  50 Years in last five years : Dipender Hooda
गोरड़ में पहुंचे पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य - फोटो : Sonipat
खरखौदा। पिछले 5 साल में हरियाणा 50 साल पीछे चला गया है। जहां रोजगार, विकास और निवेश में प्रदेश को आगे जाना चाहिए था, वहां पीछे रह गया है। जबकि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों में आगे बढ़ रहा है। उक्त कथन पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहे। वे बुधवार को खरखौदा के गांव गोरड में गुरु गोरखनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। इस मौके उन्हाेंने महंत बाबा भोला से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि पहले हरियाणा निवेश के मामले में नंबर 1 था और अब बेरोजगारी और अपराध में नंबर 1 बन गया है। प्रदेश की विकास परियोजनाओं को ठप कर दिया गया है तो किसी को यहां से रद्द कर दूसरे प्रदेशों में भेज दिया गया। प्रदेश के विकास का पहिया पटरी से उतर चुका है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश ने राष्ट्रीय राजधानी को तीन तरफ से घेर रखा है, वहां से उद्योगों का पलायन हो रहा है। यह उद्योग यहां से पलायन करके दूसरे राज्यों में लग रहे हैं। प्रदेश के भविष्य के प्रति इस सरकार का कोई दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान नौजवानों को बुराई से बचाता है। हमारी सरकार के समय गांव-गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पदक लाओ, पद पाओ की नीति लागू की गई। पदक विजेता खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियां दी गई। लेकिन अब सरकार ने प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों की उपेक्षा की है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से युवा नशे के चंगुल में फंस रहा है। इस दौरान मनोज रिढ़ाऊ, दीपक वाल्मीकि, सुषमा पार्षद, कर्मपाल फरमाना, भानू प्रधान, मनोज जैलदार, अमन बिधलान, भरपाई चहल, संजय आंतिल खेवड़ा, राजेंद्र पहलवान, शमशेर सिलाना, धर्मपाल बिधलान, राजबीर चेयरमैन, भोला पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed