फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   haryana girls team captured overall trophy in junior national boxing

जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में हरियाणा की लड़कियों की टीम का ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा

Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
haryana girls team captured overall trophy in junior national boxing
जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विजेता लड़कियों की हरियाणा की टीम के साथ आयोजक व अति - फोटो : Sonipat
सोनीपत। खेवड़ा के डीपीएस में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की तरफ से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में शनिवार को हरियाणा की लड़कियों की टीम ने बाजी मारकर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं लड़कों में एसएससीबी की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। लड़कियों में महाराष्ट्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों में दूसरे स्थान पर हरियाणा और चार पदक के साथ तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ की टीम ने अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल मुकाबलों में हरियाणा की लड़कियों ने 10 स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते, जबकि रनरअप रहे महाराष्ट्र की टीम ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। लड़कों के मुकाबले में एसएससीबी ने पांच स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर अपना रुतबा कायम रखा। दूसरे नंबर पर रहे हरियाणा ने चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। बता दें कि 23 जुलाई को समाप्त हुई यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी प्रदेश की लड़कियों की टीम ने बाजी मारी थी और लड़कों में एसएससीबी की टीम विजेता रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल मुकाबलों के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुनीता खत्री मौजूद रहीं। मेजर सत्यपाल सिंधु और सुनीता खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर जीत पर बधाई दी। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य अवार्डी शिव सिंह, एसआर सिंह, आईबी राव, महाबीर सिंह, बीबी मोहंती, अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान, जितेंद्र कुमार, मनोज पिंगले, भीम अवार्डी संजय श्योराण, बीएफआई से मैनेजर कॉम्प्टीशन एसके सांडिल, डिप्टी टीडी संतोश दत्ता, ऑब्जर्वर वीरेंद्र ठाकुर, चेयरमैन आरओसी एनके निर्वाण, यूथ कमीशन के चेयरमैन साई सतीश, खेलो इंडिा डायरेक्टर कर्नल मनोज, जूनियर चीफ कोच अमनप्रीत कौर, जूनियर चीफ कोच विजय शर्मा, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव रविंद्र पान्नु, कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रवीर, कार्यकारिणी सदस्य ओमबीर हुड्डा, झज्जर बॉक्सिंग संघ जिलाध्यक्ष सोमबीर अहलावत, फरीदाबाद बॉक्सिंग संघ जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह, अम्बाला बॉक्सिंग संघ जिलाध्यक्ष विवेक भाटिया, सोनीपत बॉक्सिंग संघ जिलाध्यक्ष अशोक खत्री, झज्जर बॉक्सिंग संघ सचिव हितेश देशवाल, शोभित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजेता
ब्वॉयज
किलो भार वर्ग विजेता उपविजेता
44-46 कृष पाल, चंडीगढ़ हर्ष, एसएससीबी
46-48 रोहित चमोली, चंडीगढ़ नीरू, एसएससीबी
48-50 उस्मान अंसारी, महाराष्ट्र सुशांत कपूर, चंडीगढ़
50-52 निखिल, एसएससीबी रोहित यादव, यूपी
52-54 आशीष, एसएससीबी बादल, हिमाचल प्रदेश
54-57 अंशुल, हरियाणा लोवी, पंजाब
57-60 यशवर्धन सिंह, हरियाणा सुमित कुमार, डीएनडी
60-63 प्रीत मलिक, एसएससीबी अमन राठौड़, यूपी
63-66 अंकुश पंघाल, एसएससीबी गगनदीप, हरियाणा
66-70 गौरव सैनी, हरियाणा जैक्सन सिंह, एसएससीबी
70-75 नक्श बैनीवाल, एसएससीबी ईशान कटारिया, हरियाणा
75-80 ऋषभ सिंह, एमपी भव्य डागर, दिल्ली
80 प्लस भारत नजून, हरियाणा रिदम सांगवान, एसएससीबी
गर्ल्स
44-46 मुस्कान, हरियाणा अन्नु, झारखंड
46-48 विशु राठी, हरियाणा कशिश, हिमाचल प्रदेश
48-50 देविका घोरपड़े, महाराष्ट्र नेहा, हरियाणा
50-52 तन्नु, हरियाणा योगिनी पाटिल, महाराष्ट्र
52-54 आरजू, हरियाणा नेहा, चंडीगढ़
54-57 आंचल सैनी, हरियाणा यशिका टोकस, दिल्ली
57-60 निकिता, उत्तराखंड कनिष्का मान, हरियाणा
60-63 माही राघव, हरियाणा अर्शदीप कौर, पंजाब
63-66 सुप्रीया रावत, दिल्ली स्नेहा, हरियाणा
66-70 रूद्रिका, हरियाणा कशिश वर्मा, पंजाब
70-75 प्रांजल यादव, हरियाणा खुशी पूनिया, राजस्थान
75-80 संजना, हरियाणा अंजुमन शर्मा, दिल्ली
80 प्लस कीर्ति, हरियाणा कंचन, महाराष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed