फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: First hit the cow, when it protested then attacked the family

Haryana: पहले गाय को मारी टक्कर, विरोध किया तो परिवार पर किया हमला

Sat, 05 Oct 2024 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 01:12 AM IST
सार

पीड़ित ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के परिवार के दो सदस्य भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Haryana: First hit the cow, when it protested then attacked the family
परिवार का हालचाल जानने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में बहालगढ़ रोड स्थित खान (खनन) कॉलोनी में युवक ने फोर-व्हीलर चालक पर उनकी गाय को टक्कर मारने व विरोध करने पर परिवार के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में दूसरे पक्ष के भी दो सदस्य घायल है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर दूसरे पक्ष (समुदाय विशेष) के परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद कॉलोनी में पुलिस की तैनाती कर दी गई।

विज्ञापन


खान कॉलोनी निवासी आकाश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वीरवार रात को उनके भाई कमल गली में गाय के गोबर को साफ कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला चांद अपनी गाड़ी लेकर आया। उसने रास्ते में गाय बंधी उनकी गाय को टक्कर मार दी। कमल ने चांद से गाड़ी देखकर चलाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


शोर सुनकर उनकी मां कविता, चाची सुनीता, पिता रोहताश, चाचा लोकेश और रमेश भी बाहर आ गए। वहीं, चांद के परिवार से गुलफान, नफीश, रहीशु, नूर हसन, उसकी मां किताबो भी वहां पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में बहस के बीच चांद पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे, कस्सी, दाव और दूसरे खतरनाक हथियारों से उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि चांद के परिवार ने घर में घुसकर आकाश की बहन के साथ भी मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। इस दौरान चांद व उसकी मां किताबो भी घायल हुई बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल रहा तैनात, संगठन पहुंचे
खान कॉलोनी में पीडि़त पक्ष के समर्थन में धार्मिक संगठन भी पहुंचे। संगठन के सदस्यों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राई व रविंद्र दिलावर ने अस्पताल व परिवार के घर जाकर उनसे बातचीत की। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष व ठोस कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी में पुलिस तैनात रही। मस्जिद में नमाज के दौरान कॉलोनी में पुलिस मौजूद थी।

पहले भी सुर्खियों में रही थी खान कॉलोनी
खान कॉलोनी में जुलाई, 2023 में दो समुदाय में झगड़ा हो गया था। धार्मिक स्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर विवाद हो गया था। साथ ही दो लड़कियों को अगवा करने का प्रयास करने का भी आरोप था। मामला बढऩे पर तब धारा 144 लगानी पड़ी थी। हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। यहां तक की कुछ परिवारों ने अपने घर के बाहर घर बिकाऊ है तक चस्पा दिया था। पुलिस और सामाजिक संगठनों ने बीच बचाव कर शांति स्थापित की थी।


पड़ोस के दो परिवारों में झगड़े की सूचना थी। दोनों पक्षों से घायल हुए आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायत पर एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालोनी में पुलिस तैनात कर दी है। -नरेंद्र सिंह, डीसीपी, क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed