फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana dominated the Khelo India Archery Competition

खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता: हरियाणा का रहा दबदबा, विभिन्न राज्यों के 289 तीरंदाजों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 14 Feb 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 289 तीरंदाजों ने प्रतिभा दिखाई। ओलंपिक पोडियम स्कीम के सीईओ पुष्पेंद्र गर्ग ने विजेता तीरंदाजों व टीमों को पदक पहनाकर व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Haryana dominated the Khelo India Archery Competition
साई सेंटर में विजेताओं के साथ मुख्यातिथि पुष्पेंद्र गर्ग व क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में दो दिवसीय खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता मेें हरियाणा का दबदबा देखने के लिए मिला। जूनियर व सीनियर में महिला व पुरुष वर्ग के तीरंदाजों ने अपे खेलों से प्रभावित किया। प्रतियोगिता में बतौर अतिथि पहुंचे ओलंपिक पोडियम स्कीम के सीईओ पुष्पेंद्र गर्ग ने विजेता तीरंदाजों व टीमों को पदक पहनाकर व प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 289 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाया। साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से हर माह घरेलू तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिताएं हर घर तीरंदाजी-हर गांव तीरंदाजी अभियान के तहत शुरू कराई गई हैं। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है। इसमें रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में जूनियर, सीनियर कैडेट वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कंपाउंड वर्ग में जहां 99 लड़के, 58 लड़कियों ने भाग लिया, वहीं रिकर्व में 92 लड़के व 58 लड़कियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा परिणाम
कंपाउंड कैडेट मिक्स टीम
   स्थान    विजेता

  • प्रथम    आर्यन, तनिष्का, दिल्ली
  • द्वितीय    अनुपस्थित
  • तृतीय       अनुपस्थित


कंपाउंड जूनियर मिक्स टीम

  • प्रथम        रितेश सैनी, एश्वर्या, दिल्ली
  • द्वितीय    वी कुंडेरू, टी चिकिथा, सोनीपत
  • तृतीय       ऋतिक शर्मा, सुनैना, जम्मू एंड कश्मीर


कंपाउंड सीनियर मिक्स टीम

  • प्रथम    प्रवीन कुमार, साक्षी, उत्तर प्रदेश
  • द्वितीय    तनीषदीप सिंह, प्रगति, दिल्ली
  • तृतीय    ऋषभ यादव, अक्षिता, सोनीपत


एलिमिनेशन राउंड
कंपाउंड कैडेट (लड़का वर्ग)

  • प्रथम    वीरेंद्र कुमार, दिल्ली
  • द्वितीय    आर्यमान, दिल्ली
  • तृतीय    रमेश, राजस्थान


कंपाउंड जूनियर (पुरुष वर्ग)

  • प्रथम    वी. कुंडेरू, सोनीपत
  • द्वितीय    अभिषेक तिवारी, उत्तर प्रदेश
  • तृतीय    रितेश सैनी, दिल्ली


कंपाउंड सीनियर (पुरुष वर्ग)

  • प्रथम    प्रियांश, दिल्ली
  • द्वितीय    ऋषभ यादव, सोनीपत
  • तृतीय    रीतिक चहल, सोनीपत


कंपाउंड कैडेट, लड़कियां

  • प्रथम    रुद्राणी, दिल्ली
  • द्वितीय    तनिष्का, दिल्ली
  • तृतीय    दृष्टि, दिल्ली


कंपाउंड जूनियर, महिला वर्ग

  • प्रथम    टी चिकिता, सोनीपत
  • द्वितीय    एश्वर्या, दिल्ली
  • तृतीय    शालू, हरियाणा


कंपाउंड टीम
कंपाउंड जूनियर, पुरुष वर्ग

  • प्रथम    वी कुंडेरू, यशराज दुबे, जय सिंह : सोनीपत
  • द्वितीय    रीतिक शर्मा, संघर्ष देव सिंह, अंकुश थापा : जम्मू एंड कश्मीर

कंपाउंड सीनियर, पुरुष वर्ग

  • प्रथम    प्रिंस राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, सुनील राणा : ईएसआईसी
  • द्वितीय    शुभम शर्मा, राकेश, अनूप वर्मा : जम्मू एंड कश्मीर
  • तृतीय    ऋषभ यादव, हर्ष पाराशर, प्रथमेश जॉकर : सोनीपत


कंपाउंड सीनियर, लड़कियां

  • प्रथम    प्रगति, कौशर, काजल : दिल्ली
  • द्वितीय    दीपा, अनु भगत, मनीषा


सीनियर टीम
रिकर्व, पुुरुष वर्ग
तीरंदाज                                    प्रदेश                पदक

  • प्रियांक, उपेंद्र, वैयानाथ           उत्तर प्रदेश            स्वर्ण
  • सचिन गुप्ता, मोहित, रोबिन    हरियाणा                रजत
  • आशुतोष, साहित, एश्वर्या      एनसीओई सोनीपत    कांस्य


रिकर्व सीनियर, महिला वर्ग

  • रिद्धि, दिप्ती, वर्षा सोना        हरियाणा                स्वर्ण
  • राखी पांचाल, कशिश, अनीता    उत्तर प्रदेश        रजत
  • संगीता, भावना, रीना         एनसीओई सोनीपत    कांस्य


रिकर्व जूनियर, पुुरुष वर्ग

  • राहुल, अभैत, सचिन            हरियाणा                 स्वर्ण
  • अजय, करणी सिंह, राहुल    राजस्थान                 रजत
  • आर्यन, भरत कौशिक, अर्जुन    एनसीओई सोनीपत    कांस्य


रिकर्व जूनियर, महिला वर्ग

  • कोमालिका बारी, लक्ष्मी, टीशा राष्ट्रीय शिविर       स्वर्ण
  • दीक्षा नायक, सृष्टि, शैलजा    एनसीओई सोनीपत    रजत


रिकर्व कैडेट, पुरुष वर्ग

  • रामपाल, सुमित, मनीष        राजस्थान       स्वर्ण
  • मौदित, अंकित, तेजस        हरियाणा         रजत
  • आर्य, कृष, उज्ज्वल        दिल्ली              कांस्य


रिकर्व कैडेट, महिला वर्ग

  • निशा मलिक, दिविशा, सरवरी    हरियाणा        स्वर्ण
  • कुंगा अंगमो, पदमा, डिसेल              लद्दाख        रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed