फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Bhajanlal Sharma said - there was corruption in the matter of jobs during Congress rule

Haryana: भजनलाल शर्मा बोले- नौकरियों के मामले में कांग्रेस के शासन में होता था भ्रष्टाचार

Fri, 27 Sep 2024 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 01:24 AM IST
सार

भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पढ़े-लिखे युवाओं को बगैर खर्ची-पर्ची के रोजगार मिल रहा है। 

विज्ञापन
Haryana: Bhajanlal Sharma said - there was corruption in the matter of jobs during Congress rule
भजन लाल शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। कार्यालयों में अधिकारियों की स्थिति कैसी थी। प्रदेश का युवा किस तरह घूमता था, वह किसी से छिपा नहीं है। नौकरियों के मामले में कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार होता था। भाजपा सरकार में पढ़े-लिखे युवाओं को बगैर खर्ची-पर्ची के रोजगार मिल रहा है। हरियाणा और राजस्थान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बाद लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीरवार को गांव राई में जनसभा को संबोधित पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राई हलके की जनता के साथ पूर्व सरकारों ने सौतेला व्यवहार किया। कांग्रेस ने किसानों की जमीन हड़पने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए विशेष नीति बनाई।
विज्ञापन


किसानों की इच्छा से ही उनकी जमीन का अधिग्रहण करके विकास को गति दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी एससी-एसटी वर्ग के लोगों का भला भी नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए उसके घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जनता को बहकाकर सत्ता में आना चाहती है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस को जनता से कोई सरोकार नहीं रहता। भाजपा के लिए सत्ता केवल जनसेवा का माध्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed