फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Adults will get BCG vaccine from January 8 in 11 districts of the state

Haryana: प्रदेश के 11 जिलों में 8 जनवरी से व्यस्कों को लगेगा बीसीजी का टीका, घर-घर जाकर होगा सर्वे

Tue, 28 Nov 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 12:07 AM IST
सार

18 से 60 साल तक के चुनिंदा लोगों को लगाया जाएगा।  विभाग की ओर से दिसंबर में घर-घर जाकर सर्वे होगा। अब तक टीबी रोकने के लिए बच्चों को टीका लगता था। 

विज्ञापन
Haryana: Adults will get BCG vaccine from January 8 in 11 districts of the state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा में व्यस्कों को टीबी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के 11 जिलों में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगले साल 8 जनवरी से चयनित लोगों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए हर गांव में पोलियाे बूथ की तर्ज पर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले व्यस्कों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के इरादे से आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसीलिए 8 जनवरी 2024 से टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। पहले चरण में सोनीपत, अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, नूंह, पंचकुला, रोहतक, सिरसा में बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन


बीसीजी टीका 18 से 60 वर्ष तक के व्यस्क और टीबी मरीजों व उसके संपर्क में आने वाले लोगों को लगाने की तैयारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दिसंबर में सर्वे शुरू करने जा रहा है। यह सर्वे स्वास्थ्य कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक पूरा होगा और इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। सर्वे में धूम्रपान करने वाले और जो डायबिटीज के मरीज हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीजी का टीका 14 साल तक असरदार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन, सोनीपत डॉ. नीरज यादव ने बताया कि अब तक टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया जाता था। बीसीजी का टीका 14 साल तक असरदार होता है। इसीलिए अब उन सभी लोगों को यह टीका लगाया जाएगा, जिन्हें टीबी होने का खतरा है।

ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण
  • दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
  • रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
  • बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना
  • थकावट होना
  • वजन कम होना
  • सांस लेने में दिक्कत होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed