फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: 509 schools of the state will be known as martyrs name, education department released the list

Haryana: शहीदों के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश के 509 स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की स्कूलों की लिस्ट

Sun, 20 Aug 2023 02:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 02:09 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। जिले में सोनीपत, गोहाना, कथूरा और खरखौदा के दो-दो स्कूलों के नाम बदले जाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: 509 schools of the state will be known as martyrs name, education department released the list
शहीद रविंद्र सिंह दहिया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहणा का मुख्य द्वार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब स्वतंत्रता सेनानियों व देश के प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश के 509 स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखने जा रही है। इसमें सोनीपत के आठ स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के सभी रिकॉर्ड और वेबसाइट पर इन सरकारी स्कूलों का नाम बदलकर शहीदों के नाम पर अपडेट किया जा रहा है। सरकार के इस कदम से शहीदों के परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से स्कूलों के नाम वहां के शहीदों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इनमें प्रदेश के 358 उच्च, वरिष्ठ, माध्यमिक स्कूल और 151 माध्यमिक व प्राथमिक पाठशालाएं शामिल हैं। इन स्कूलों का नाम उस गांव के स्वतंत्रता सेनानियों व देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के नाम पर रखा जा रहा है। इससे जहां युवा पीढ़ी को शहीदों की शहादत के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, वहीं उनके दिल में देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार ब्लॉक से दो-दो स्कूल शामिल
स्कूलों का नाम बदलकर वहां के स्वतंत्रता सेनानियों या वीर शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। इसमें जिले से सोनीपत, गोहाना, कथूरा व खरखौदा खंड के दो-दो स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में कुछ स्कूलों के मुख्य द्वार पर नाम बदलकर लिखवा भी दिया गया है।


सोनीपत में शहीदों के नाम से जाने जाएंगे यह स्कूल
खंड शहीद स्कूल
सोनीपत स्वतंत्रता सेनानी महावीर प्रसाद जैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर
सोनीपत स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चंदन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा
गोहाना शहीद सुखबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रुखी
गोहाना स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन राजकीय उच्च विद्यालय, सिकंदरपुर माजरा
कथूरा शहीद सिपाही कप्तान सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनाना
कथूरा शहीद महावीर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, भंडेरी
खरखौदा शहीद रविंद्र सिंह दहिया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहणा
खरखौदा शहीद राय सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला, झरोंठी
                                
कहां कितने स्कूलों के नाम बदले
  • रेवाड़ी            94
  • भिवानी          85
  • जींद             61
  • पलवल         38
  • रोहतक         36
  • चरखी दादरी  28
  • झज्जर           28
  • गुरुग्राम         25
  • कैथल           21
  • महेंद्रगढ़       16
  • हिसार          13
  • फतेहाबाद     10
  • अंबाला         08
  • फरीदाबाद    08
  • कुरुक्षेत्र        08
  • सोनीपत       08
  • यमुनानगर    05
  • पंचकुला       05
  • पानीपत        05
  • सिरसा          04
  • करनाल        02
  • नूंह              01
  • कुल            509

जिले के 8 स्कूलों के नाम बदलकर शहीदों के नाम पर रखे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की यह अच्छी पहल है। इससे विद्यार्थियों को वीर शहीदों को जानने का अवसर मिलेगा। उनमें देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed