फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Harshita, who has donated blood 12 times, is encouraging others to donate

Sonipat News: 12 बार रक्तदान कर चुकीं हर्षिता रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहीं

Sat, 22 Aug 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Harshita, who has donated blood 12 times, is encouraging others to donate
22 जुलाना 03: जुलाना में आयोजित कैंप में रक्तदान करते हुए डॉ ह​​र्षिता। संवाद
जुलाना। रक्तदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए जुलाना की समाजसेविका डॉ. हर्षिता अहलावत लगातार प्रयास कर रही हैं। वह अब तक 12 बार रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें वर्ष 2024 में राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब वह स्वयं रक्तदान करने के साथ महिलाओं और युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। डॉ. हर्षिता ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार रक्तदान करने के बारे में सोचा था, तब उनके मन में भी कई तरह की भ्रांतियां थीं।
विज्ञापन

उन्हें लगता था कि रक्तदान करने से कमजोरी हो सकती है या स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। बाद में उन्होंने रक्तदान के महत्व को समझा और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होने पर स्वयं रक्तदान करने का निर्णय लिया। इसके बाद जरूरत पड़ने पर वह लगातार रक्तदान करती रहीं और अब तक 12 बार रक्तदान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं में रक्तदान को लेकर आज भी कई तरह की भ्रांतियां हैं। कई महिलाएं कमजोरी या स्वास्थ्य खराब होने के डर से रक्तदान करने से बचती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच के बाद स्वस्थ महिला रक्तदान कर सकती है।

रक्तदान से पहले स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच की जाती है, इसलिए महिलाओं को बेवजह डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में काम आ सकता है। उन्होंने महिलाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed