{"_id":"6883e14d7b7099571102cf02","slug":"hariyali-teej-market-becomes-lively-women-are-enthusiastic-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139852-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाली तीज...बाजार में बढ़ी रौनक, महिलाओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाली तीज...बाजार में बढ़ी रौनक, महिलाओं में उत्साह
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में तीज पर्व को लेकर हाथों पर मेहंदी लगवाती युवती। सं
सोनीपत। हरियाणवी संस्कृति का प्रमुख पर्व हरियाली तीज उत्सव 27 जुलाई को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सावन में घेवर की खुशबू, पेड़ों पर पड़े झूले, सखियों संग हंसी-ठिठोली के बीच मन भी हर्षोल्लास से सराबोर होने को बेताब है। महिलाएं तीज उत्सव को लेकर जहां तैयारियाें में जुट गई हैं वहीं बाजार में रौनक छाने से दुकानदार भी खुश हैं।
तीज पर्व को लेकर कच्चे क्वार्टर बाजार में कुछ महिलाएं मेहंदी लगवाती दिखीं तो कुछ शृंगार का सामान व कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं।
चूड़ियां, मेहंदी जैसे शृंगार के सामान से लेकर खाद्य सामग्री तक के दाम आसमान छू रहे हैं। शृंगार के सामान में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन फिर भी खरीदार बेशुमार हैं। दुकानदार गगन कुमार व अखिलेश ने बताया कि महिलाएं तीज को लेकर हरे, लाल व पीले रंग की कांच, मेटल की चूड़ियां, बिंदी, नेल पेंट व परिधान पसंद कर रही हैं।
बाजार में 50 से 2000 रुपये तक चूड़ियाें के सेट उपलब्ध हैं। सूट में 400 से 7000 रुपये व साड़ियाें में 500 से 12000 तक की वैरायटी रखी गई हैं। दुकानदारों ने बताया कि चूड़ियां खरीदने व मेहंदी लगवाने के साथ ब्यूटी पार्लर में बुकिंग शुरू हो गई है।