फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hariyali Teej: Inflation hits makeup, still buyers are countless

हरियाली तीज : श्रृंगार पर महंगाई की मार, फिर भी खरीदार बेशुमार

Wed, 07 Aug 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Inflation hits makeup, still buyers are countless
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में हरियाली तीज पर्व को लेकर मेहंदी लगवाती महिला। संवाद
सोनीपत। हरियाली तीज पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह महिलाओं के सजने व संवरने का पर्व है। इसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। माना जाता है कि तीज के साथ त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो दिवाली तक चलता रहता है। त्योहारी सीजन में बढ़ती महंगाई की मार इस बार श्रृंगार पर भी पड़ती दिखाई दी है, लेकिन फिर भी बाजार में खरीदार बेशुमार हैं। दुकानदारों ने हरियाली तीज पर विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

त्योहारों के आगमन के साथ बाजार में रेडिमेड सामान के साथ श्रृंगार के सामान में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन दाम बढ़ने के बावजूद खरीद में कमी नहीं आई है। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि महिलाएं हरे, पीले व लाल रंग की कांच, मेटल की चूड़ियां, बिंदी, नेल पेंट व परिधान ज्यादा पसंद कर रही हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक चूड़ियाें के सेट उपलब्ध हैं। सूट में 300 से 5000 रुपये, जबकि साड़ियाें में 500 से 8000 तक की वैरायटी रखी गई है। ज्यादातर महिलाएं हरियाली तीज के साथ रक्षाबंधन की तैयारियाें में भी जुटी हैं। तीज को लेकर बाजार में मेहंदी लगवाने का भी क्रेज बढ़ गया है। महिलाओं के साथ युवतियां मारवाड़ी व राजस्थानी डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं। मेहंदी बिन नारी का सौंदर्य अधूरा है। दुकानों पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ है। कच्चा क्वार्टर बाजार में मेहंदी लगाने वाले नरेश ने बताया कि एक हाथ पर मेहंदी लगाने का उन्हें 100 रुपये भुगतान मिल रहा है। डिजाइन के हिसाब से दाम बढ़ जाते हैं। इसके अलावा महिलाएं ब्यूटी पार्लरों पर महंगे स्पेशल ऑफर लेने से भी परहेज नहीं कर रही हैं। गुड़ मंडी स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका स्वाति ने बताया कि तीज को लेकर एक-एक ब्यूटी पार्लर पर करीब आठ-आठ महिलाओं ने 1000 से 3000 रुपये तक में एडवांस बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed