फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Happy Card: Four thousand new cards reached the depot, will be distributed soon

हैप्पी कार्ड : डिपो में पहुंचे चार हजार नए कार्ड, जल्द किए जाएंगे वितरित

Sun, 11 Aug 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Happy Card: Four thousand new cards reached the depot, will be distributed soon
फोटो 09- सोनीपत बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए खिड़की पर लगी भीड़। संवाद
सोनीपत। प्रदेश सरकार की हैप्पी कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, इसके लिए रोडवेज विभाग के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। यही कारण है कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोडवेज में अब तक करीब चार हजार नए हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं, इन्हें लेने वाले पात्रों की रोजाना बस अड्डे में भीड़ लग रहती है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अंत्योदय परिवारों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए हैप्पी कार्ड की महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इसके अंतर्गत एक लाख रुपये सालाना या इससे कम आय वाले परिवार रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें इसके लिए अपना हैप्पी कार्ड बनवाना होगा। आवेदन के उपरांत कार्ड बनने पर उन्हें मोबाइल पर सूचित किया जाएगा। इसके बाद पात्र व्यक्ति बस अड्डे में पहुंचकर 50 रुपये शुल्क अदा कर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बस अड्डे पर लाभार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यहां से लाभार्थियों के पास हैप्पी कार्ड लेने का संदेश भेजा जाता है, वहीं कार्ड लेने के लिए पहुंचने वाले लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया जाता है। कार्ड वितरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अब तक 32 हजार कार्ड किए वितरित

जिले में सोनीपत व गोहाना बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड का वितरण किया जाता है। दोनों स्थानों पर अब तक करीब 38 हजार हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके है। इनमें से करीब 32 हजार कार्ड का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैप्पी कार्ड वितरण को लेकर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक करीब 32 हजार कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। बस अड्डे में करीब चार हजार नए कार्ड बनकर पहुंचे हैं, जिनके वितरण के लिए पात्रों के पास संदेश भेज दिए गए हैं। कार्ड लेने के लिए आने वाले लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए बस अड्डे पर छह काउंटर बनाए गए हैं।

- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed