{"_id":"6988ed4bab282e08fb0dc3e8","slug":"happiness-and-sorrow-are-related-to-the-state-of-mind-not-wealth-aditi-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149344-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख-दुख का संंबंध मन की स्थिति से, धन-दौलत से नहीं : अदिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख-दुख का संंबंध मन की स्थिति से, धन-दौलत से नहीं : अदिति
Mon, 09 Feb 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35: सोनीपत के गन्नौर में आध्यात्मिक महोत्सव के दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक दे
- फोटो : samba news
गन्नौर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने महाशिवरात्रि एवं 90वीं त्रिमूर्ति जयंती के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया। सुखी जीवन का आधार श्रेष्ठ विचार विषय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान रहे। माउंट आबू से आई राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी अदिति दीदी ने मार्गदर्शन किया।
अदिति दीदी ने कहा कि सुख और दुख का सीधा संबंध हमारे मन की स्थिति से है न कि धन-दौलत से। वर्तमान में नकारात्मकता का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है। राजयोग मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से हम अपनी सोई हुई आत्मिक शक्तियों को जागृत कर सकते है।
विधायक ने कहा कि भागदौड़ भरे युग में मनुष्य ने भौतिक सुख-सुविधाएं तो जुटा ली हैं लेकिन वह अपनी आंतरिक शांति और सुकून कहीं पीछे छोड़ आया है। कार्यक्रम के समापन पर राजयोग का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर गन्नौर संस्थान संचालक बीके अर्चना दीदी, मुरथल विश्व कल्याण सरोवर से बीके राजीव, बीके सतीश, सोनीपत से बीके रामदेवी दीदी, समाजसेवी अंकित मल्होत्रा, पार्षद दिनेश अदलखा, रामेश्वर, पार्षद अजय सरोहा, संदीप सिंघल भी उपस्थित रहे।