{"_id":"67fabca596f79e42ef04872c","slug":"hanuman-ji-is-a-symbol-of-bravery-and-service-dr-arvind-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135143-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी वीरता और सेवा भाव के प्रतीक : डॉ. अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जी वीरता और सेवा भाव के प्रतीक : डॉ. अरविंद
Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गांव जुआं में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते सहकारि
- फोटो : संवाद
गोहाना। सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हनुमान जी वीरता, भक्ति व सेवा भावना के प्रतीक हैं।
उन्होंने समाज को हमेशा मजबूत करने वाले विचार दिए, जिन्हें वर्तमान में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ें, ताकि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में उन्हें आत्मबल प्राप्त हो।
डॉ. अरविंद शर्मा गांव जुआं में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार व धर्म सिंह की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कृष्ण कथा में पहुंचे थे।
सहकारिता मंत्री ने गांव जुआं के आंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर सरपंच सुरेंद्र, इंद्र सिंह पांचाल, रमेश प्रधान, नरेश, अनिल, सुभाष, प्रकाश, रोशन मोहाना, नरेश बाबा, रमेश मास्टर मौजूद रहे।

फोटो 22- सोनीपत के गांव जुआं में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते सहकारि- फोटो : संवाद
विज्ञापन