फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hanuman Chalisa recitation of Hindu organizations in protest against the march in Palestinian attire

Sonipat News: फलस्तीनी पोशाक में मार्च के विरोध में हिंदू संगठनों का हनुमान चालीसा पाठ

Wed, 10 Jul 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recitation of Hindu organizations in protest against the march in Palestinian attire
फोटो :24: सोनीपत के राई स्थित निजी विवि में फिलिस्तीन के पक्ष में नारेबाजी को लेकर कार्रवाई की
राई (सोनीपत)। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने बीते दिनों फलस्तीनी पोशाक पहनकर फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन भी विरोध में उतर आए हैं। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने निजी विवि के गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ छात्र फलस्तीनी नागरिकों जैसी पोशाक पहनकर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो राई स्थित एक निजी विवि का बताया जा रहा है। इधर, वीडियो जारी होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को करणी सेना, विश्व हिंदू परिषद, पुजारी महासभा के कई पदाधिकारी विवि के गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर विवि प्रशासन और प्रदर्शन करने वाले छात्राें के खिलाफ रोष जताया। इसके अलावा विवि के गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

कुलपति और एसीपी को दी शिकायत
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने विवि के कुलपति से मिलकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने आने पर आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण विवि के सामने विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर एसीपी मुकेश जाखड़ को शिकायत दी और विवि प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संगठन रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान, विहिप से विकास मंगला, संजय भारद्वाज, ताहर सिंह, शीतल, सिद्धार्थ, प्रिंस, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र, पुजारी महासभा के अध्यक्ष देवी शंकर, सचिन, गोपाल, निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed