फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   hail inundation of 1500 acres of wheat in 75 villages was destroyed by 75 %

ओलावृष्टि बनी किसानों के लिए मुसीबत, नौ गांवों की 1500 एकड़ गेहूं की फसल 75 फीसदी बर्बाद

Mon, 10 Feb 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
hail inundation of 1500 acres of wheat in 75 villages was destroyed by 75 %
गेहूं की फसल पर हुई ओलावृष्टिकी फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में जनवरी माह में हुई ओलावृष्टि से गोहाना ब्लॉक में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। विभागीय रिपोर्ट में सामने आया है कि ओलावृष्टि से गोहाना के नौ गांवों में 1500 एकड़ गेहूं की फसल 75 फीसदी तक बर्बाद हो गई है। कृषि विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अब सरकार के आदेश अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी को अधिकतर स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इसमें गोहाना ब्लॉक में हुई ओलावृष्टि से काफी फसल बर्बाद हो गई थी। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए कृषि विभाग ने विशेष टीम का गठन किया किया था। अब टीम ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। ओलावृष्टि का असर करीब दस से 15 दिन बाद दिखाई देता है। जिसके चलते विभाग ने इसकी जांच कर पूरा आंकलन कर लिया है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नौ गांवों में 1500 एकड़ गेहूं की फसल 50 से 75 फीसदी बर्बाद हुई है। इसके साथ ही 2850 एकड़ गेहूं की फसल में 25 से 50 फीसदी तथा 1750 एकड़ में 25 फीसदी तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

भैंसवाल में हुआ सबसे अधिक नुकसान
कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक नुकसान भैंसवाल गांव में हुआ है। भैंसवाल-एम में 600 एकड़ में 50-75 फीसदी, 1000 एकड़ में 25-50 फीसदी व 600 एकड़ में 0-25 फीसदी नुकसान हुआ है। भैंसवाल-बी में 500 एकड़ में 50-75 फीसदी, 1000 एकड़ में 25-50 फीसदी व 500 एकड़ में 0-25 फीसदी नुकसान हुआ है। बिधल व बिलबिलान गांव में 100 एकड़ में 50-75 फीसदी, 200 एकड़ में 25-50 फीसदी व 100 एकड़ में 0-25 फीसदी नुकसान हुआ है। आंवली में 100 एकड़ में 50-75 फीसदी, 100 एकड़ में 25-50 फीसदी व 100 एकड़ में 0-25 फीसदी, जसराना में 50 एकड़ में 50-75 फीसदी, 50 एकड़ में 25-50 फीसदी व 100 एकड़ में 0-25 फीसदी, जौली में 200 एकड़ में 25-50 फीसदी व 100 एकड़ में 0-25 फीसदी, गिवाना गांव में 100 एकड़ में 25-50 फीसदी व 100 एकड़ में 0-25 फीसदी व गामड़ी गांव में 100 एकड़ में 5-25 फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओलावृष्टि होने के बाद फसलों में नुकसान का पता 10 से 15 दिन बाद चलता है। 16 जनवरी को हुई ओलावृष्टि से गोहाना ब्लॉक के 9 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए थे। अब इन गांवों में गेहूं की फसल में हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
डॉ.अनिल सहरावत, जिला कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed