{"_id":"65cba9d790a50909c4073fde","slug":"gvm-won-the-overall-trophy-in-the-state-level-youth-red-cross-training-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113761-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Tue, 13 Feb 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं ओवरऑल ट्रॉफी के साथ चहकती हुई। स्रोत :
सोनीपत। उत्तराखंड के हरिद्वार में संपन्न हुए राज्यस्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती है। जीवीएम की वाईआरसी समन्वयक डाॅ. पूजा गुलाटी को स्टार परफॉर्मर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने रेडक्रॉस टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीयस्तर पर भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
द इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा के तत्वावधान में 7 से 12 फरवरी तक हरिद्वार में राज्यस्तरीय युवा रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जीवीएम समेत प्रदेश के 35 काॅलेजों की 213 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। जीवीएम की स्वयंसेविकाओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी। शिविर के दौरान करवाई गई एकल नृत्य स्पर्धा सहित समूह गान, स्किट व वाद-विवाद में जीवीएम की स्वयंसेविकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में जीवीएम को द्वितीय पुरस्कार मिला। टीम का नेतृत्व डाॅ. पूजा गुलाटी व सहयोगी कविता सैनी ने किया।