फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM Girls' College students shine in BA Geography (Honours); Neha tops the university.

Sonipat News: बीए भूगोल ऑनर्स में छाई जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं, नेहा ने किया विवि टॉप

Tue, 11 Aug 2026 04:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Aug 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
GVM Girls' College students shine in BA Geography (Honours); Neha tops the university.
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ प्राचार्य डॉ. मं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। बीए भूगोल ऑनर्स के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की संयुक्त परीक्षा मई 2025 के परिणाम घोषित हुए हैं। कॉलेज की नौ छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
नेहा ने विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसने 1400 में से 1271 अंक हासिल किए, जो 90.79 फीसदी है। गौरव ने 1247 अंक (89.07 फीसदी) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। संध्या ने 1226 अंक (87.57 फीसदी) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। हांशी ने 1217 अंक (86.93 फीसदी) के साथ चौथा स्थान पाया। भूमिका ने 1206 अंक (86.14 फीसदी) प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। यह प्रदर्शन छात्राओं की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
विज्ञापन

कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी मेरिट सूची में जगह बनाई। गरिमा ने 1132 अंक (80.86 फीसदी) प्राप्त कर 12वां स्थान हासिल किया। संजू राणा ने 1125 अंक (80.36 फीसदी) के साथ 13वां स्थान पाया। रिया ने 1111 अंक (79.36 फीसदी) के साथ 17वां स्थान प्राप्त किया। अनुष्का ने 1108 अंक (79.14 फीसदी) प्राप्त कर 19वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई
छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने बधाई दी। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी ने भी छात्राओं को बधाई दी। शिक्षिकाओं कविता, शिवानी, मनीषा और नम्रता ने भी छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed