फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM Girls College draws attention at India Education Expo

Sonipat News: जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने भारत शिक्षा एक्सपो में खींचा ध्यान

Sat, 16 May 2026 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 16 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
GVM Girls College draws attention at India Education Expo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारत शिक्षा एक्सपो 2026 में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की सक्रिय भागीदारी ने शिक्षा जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उच्च शिक्षा में नवाचार, उद्यमिता और नई शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक्सपो का आयोजन हो रहा है।

सम्मेलन का आयोजन फेडरेशन ऑफ एजुकेशन इन इंडिया एवं इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की आईआईसी संयोजक डॉ. परवीन शर्मा एवं आईआईसी सदस्य डॉ. नवीन कुमारी ने विश्व गुरु सम्मेलन के तहत आयोजित पैनल चर्चा में हिस्सा लेते हुए शिक्षा प्रणाली में नवाचार आधारित बदलावों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल चर्चा के दौरान जीवीएम की संकाय सदस्यों ने उच्च शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने तथा नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे।
उनकी सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि जीवीएम कन्या महाविद्यालय केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।


जीवीएम संस्था के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि भारत शिक्षा एक्सपो जैसे मंच शिक्षा संस्थानों को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत शिक्षण पद्धतियों और नवाचारों को समझने का अवसर मिलता है।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि एक्सपो में कॉलेज की सहभागिता संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed